{"_id":"6346b81e7ab3683f3c3880cb","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-internet-marksheet-will-be-valid-for-b-ed-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बीएड काउंसलिंग के लिए मान्य होगी इंटरनेट मार्कशीट, डिजी लॉकर से प्राप्त कर सकते हैं छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बीएड काउंसलिंग के लिए मान्य होगी इंटरनेट मार्कशीट, डिजी लॉकर से प्राप्त कर सकते हैं छात्र
Thu, 13 Oct 2022 06:10 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 13 Oct 2022 06:10 AM IST
सार
बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड की काउंसलिंग हो रही है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जिन छात्रों के पास वास्तविक मार्कशीट और डिग्री नहीं है, वे इंटरनेट मार्कशीट से काउंसलिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की इंटरनेट मार्कशीट और डिग्री बीएड काउंसलिंग के लिए भी मान्य होगी। इस बाबत विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी है। इससे जिनके पास वास्तविक मार्कशीट और डिग्री नहीं हैं, उन छात्रों को राहत मिलेगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 की ऑनलाइन काउंसलिंग बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही है। इसमें शामिल होने वाले विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों को वास्तविक मार्कशीट और डिग्री नहीं मिलने के कारण कार्यालय आ रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कॉलेजों में प्रवेश के वक्त कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया ये जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट करते हुए बरेली विश्वविद्यालय को भी भेजी है।

डिजी लॉकर से प्राप्त कर सकते हैं कॉपी
ये देखते हुए विश्वविद्यालय की इंटरनेट मार्कशीट और डिग्री काउंसलिंग समेत अन्य शैक्षणिक कार्यों में उपयोग के लिए मान्य है। ये शासन की ओर से भी आधिकारिक भी है। ऐसे में छात्र को जब तक वास्तविक डिग्री और मार्कशीट नहीं मिलती, डिजी लॉकर से इंटरनेट कॉपी प्राप्त कर काउंसलिंग में उपयोग कर सकते हैं।