फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University. extended date of application for PhD entrance examination

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि.: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन की बढ़ी तिथि, अब इस तारीख तक करें आवेदन

Mon, 21 Mar 2022 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Mar 2022 09:56 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में पीएचडी की 1082 सीटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च थी। होली के अवकाश और तकनीकी दिक्कत के कारण कई छात्र आवेदन से छूट गए हैं। ऐसे में कुलपति के निर्देश पर छूटे हुए छात्रों को मौका देते हुए आवेदन करने की तिथि 28 मार्च कर दी गई है।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University. extended date of application for PhD entrance examination
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब 28 मार्च तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले तिथि 21 मार्च थी। आवेदन से छूटे छात्रों को एक और मौका दिया है।

विज्ञापन


अधिष्ठाता शोध प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में पीएचडी की 1082 सीटें हैं, इनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च थी। इस दिन तक विश्वविद्यालय के पास 2300 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। होली के अवकाश और तकनीकी दिक्कत के कारण कई छात्र आवेदन से छूट गए हैं। ऐसे में कुलपति के निर्देश पर उनको मौका देते हुए आवेदन करने की तिथि 28 मार्च कर दी है। इसके बाद प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

 

मुख्य परीक्षा के लिए 25 मार्च तक करें आवेदन
जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा में स्नातक बीए, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय (संस्थागत एवं व्यक्तिगत), बीएससी, बीकॉम वोकेशनल द्वितीय एवं तृतीय (संस्थागत), परास्नातक एमए, एमकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (संस्थागत एवं व्यक्तिगत) और एमएससी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (संस्थागत) की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 21 मार्च से बढ़ाकर 25 मार्च कर दी है। ऐसे छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर स्वयं या फिर संबंधित कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed