फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University examination forms can be filled from today

Agra University: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आज से भरे जा सकेंगे परीक्षा फार्म, ये है अंतिम तारीख

Fri, 17 Mar 2023 05:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 05:31 AM IST
सार

बीए, बीएससी, बीकॉम ( सत्र 2022-23) की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, परास्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2022-23) के सभी विषयों के अलावा बीबीए, बीसीए, एमएसडब्ल्यू और बीएससी/ एमएससी (गृह विज्ञानव कृषि) के प्रथम, तृतीय, पंचम व सप्तम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University examination forms can be filled from today
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हो जाएगी। 25 मार्च आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय में नई एजेंसी वीआरएस टेक्नोलॉजीज ने काम शुरू कर दिया है। यह यूपी डेस्को के तहत काम करेगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम ( सत्र 2022-23) की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, परास्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2022-23) के सभी विषयों के अलावा बीबीए, बीसीए, एमएसडब्ल्यू और बीएससी/ एमएससी (गृह विज्ञानव कृषि) के प्रथम, तृतीय, पंचम व सप्तम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान व संबद्ध कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की मुख्य/ पुनर्पपरीक्षा में शामिल होने वाले अर्ह परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म संबंधित संस्थानों, विभागों और कॉलेजों के लॉगिन के माध्यम से भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रखना होगा...

1. विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in के माध्यम से सभी संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों को उनके ई-मेल आईडी पर लॉगिन आईडी से संबंधित सूचनाएं भेज दी गई हैं। उसके माध्यम से लॉगिन करना होगा।

2. संस्थानों व कॉलेजों के लॉगिन करने के बाद पाठ्यक्रम व सेमेस्टर चयनित करने पर पाठ्यक्रम से संबंधित सभी छात्र-छात्राओं की सूची रोल नंबर, वेब रजिस्ट्रेशन, नामांकन संख्या के साथ दिखने लगेगी। सभी छात्रों के आगे एक सेलेक्ट बटन होगा। निर्धारित संख्या के अनुसार छात्र-छात्राओं को सेलेक्ट करने के बाद परीक्षा शुल्क पेमेंट गेटवे के माध्यम से जमा करना होगा। जमा शुल्क वाली सूची खुद ही आ जाएगी, इसके बाद उन सभी छात्र-छात्राओं के आगे दिए गए वेरिफिकेशन बटन को दबाने के बाद परीक्षा फार्म खुद खुल जाएगा।

3. परीक्षा शुल्क जमा होने के बाद छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म सत्यापन के लिए खुल जाएंगे, जिसमें छात्र-छात्राओं का विवरण और विषय चयन करने का विकल्प होगा।


4. छात्र-छात्राओं की शुरुआती प्रदर्शित सूचनाओं के नीचे छात्र के लिए परीक्षा में शामिन होने के लिए प्रश्नपत्रों की सूची चयनित करने के लिए दिखेगी।

5. छात्र-छात्राओं को सत्यापित करने के बाद सभी के प्रवेश पत्र (पाठ्यक्रमानुसार) पीडीएफ फार्मेट में डाउनलोड किए जा सकते हैं।

समस्या होने पर हेल्पलाइन पर कर सकते हैं संपर्क

यदि किसी भी संस्थान, विभाग और संबद्ध कॉलेजों को परीक्षा फार्म भरने में कोई तकनीकी समस्या आती है तो उसके समाधान के लिए हेल्प लाइन मोबाइल नंबर 07839142531 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed