फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University Convocation On 1st April In Agra

आगरा: विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 137 पदकों में से 104 दिए जाएंगे

Fri, 19 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University Convocation On 1st April In Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिए जाने के लिए कुल 137 पदक में से महज 104 पदक दिए जाएंगे। 33 पदक नहीं दिए जाने हैं। इसमें से 15 पदक ऐसे हैं, जिनसे संबंधित पाठ्यक्रम अब विश्वविद्यालय में पढ़ाए नहीं जा रहे हैं। पाठ्यक्रम बंद हो चुके हैं। एक पाठ्यक्रम में किसी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया है।

विज्ञापन


पदक सूची में 12 पदक ऐसे हैं, जिनकी घोषणा बाद में की जानी है। वह 86वें दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पाएंगे। इसमें पदक संख्या 26, 27,29,30,31,33, 34, 97, 110, 114, 115 और 116 है। योग्यता निर्धारण समिति के संयोजक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि परिणाम जारी होने के बाद दीक्षांत समारोह पर इन पदकों पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी की पात्रता सिद्ध न होने की वजह से दो पदक (संख्या 81 व 98) भी नहीं दिए जाएंगे। एमफिल सांख्यिकी में प्रवेश न होने से एक पदक नहीं दिया जाएगा। तीन पदक (संख्या 103, 108 व 109) ऐसे हैं, जिनमें कोई संस्तुति नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम बंद होने व विषय हटाए जाने से ये पदक नहीं दिए जाएंगे
- जुगल किशोर अग्रवाल स्मृति (स्वर्ण पदक)- बीएससी (इंजीनियरिंग फाइनल) मेकेनिकल ब्रांच की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले को दिया जाता था। 
- डॉ. एनडी सिंह (स्वर्ण पदक) - एमए हिंदी की परीक्षा के प्रश्नपत्र साहित्यशास्त्र और समालोचना) में उच्चतम अंक पाने वाले को दिया जाता था। 
- बाबू गुलाब राय स्मृति (स्वर्ण पदक) एमएम हिंदी की परीक्षा में निबंध के प्रश्नपत्र में सर्वोच्चतम अंक पाने वाले को दिया जाता था। 
- डॉ. सीपी सिंह स्मृति (स्वर्ण पदक) एमएससी उत्तरार्द्ध परीक्षा में जीव विज्ञान के फिसरीज प्रश्नपत्र में उच्चतम अंक पाने वाले को दिया जाता था। 
- डॉ. केसी अग्रवाल स्मृति (स्वर्ण पदक) एमएससी अकार्बनिक रसायन की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले को दिया जाता था। 
- चंद्रावती कपूर शिख फाउंडेशन (स्वर्ण पदक)- एमएससी औद्योगिक गणित की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले को दिया जाता था। 
- श्रीमती वीरनवती मल्होत्रा स्मृति (स्वर्ण पदक)- गृह विज्ञान संस्थान की बीए उत्तरार्ध की परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले को दिया जाता था। 
- गिरवरलाल प्यारेलाल शिक्षा ट्रस्ट आगरा (स्वर्ण पदक) - एमएससी गृह विज्ञान की परीक्षा के शिक्षा प्रसार विषय में सर्वाधिक अंक पाने वाले को दिया जाता था। 
- सीबी अग्रवाल (स्वर्ण पदक)- विवि के समाज विज्ञान संस्थान व केएमआई में सर्वश्रेष्ठ शोध कार्य करने के लिए दिया जाता था। 
- श्री उदयभान स्मृति (स्वर्ण पदक) - पत्रकारिता पाठ्यक्रम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वालों को मिलता था। 
- डॉ. बालेंद्र किशोर त्रिवेदी (स्वर्ण पदक) एमबीबीएस सेकेंड प्रोफेशनल की मुख्य परीक्षा में सामुदायिक औषधि विज्ञान विषय में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले को दिया जाता था। 
- कौशलानंद सहाय (रजत पदक) एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की परीक्षा में कर्ण, नासिक एवं कंठ (ईएनटी)  चिकित्सा विज्ञान में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले को दिया जाता था। 
- डॉ. टुकीराम एल्हेंस (स्वर्ण पदक) एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की परीक्षा में प्रसूति विज्ञान एवं नेत्र चिकित्सा विज्ञान में मिलाकर सबसे अधिक अंक पाने वाले को दिया जाता था। 
- श्रीमती शिवदेवी स्मृति (स्वर्ण पदक) एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की परीक्षा में प्रसूति विज्ञान व स्त्री रोग चिकित्सा विज्ञान एवं कर्ण, नासिका व कंठ एवं नेत्र चिकित्सा विषय को मिलाकर दिया जाता था। कर्ण, नासिका व कंठ (ईएनटी विषय पाठ्यक्रम में नहीं है)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed