{"_id":"628fb8c79ce2ef6c78428dc0","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-cctv-cameras-getting-closed-during-the-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: परीक्षा के दौरान बंद मिल रहे सीसीटीवी कैमरे, नोटिस देकर मांगा गया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: परीक्षा के दौरान बंद मिल रहे सीसीटीवी कैमरे, नोटिस देकर मांगा गया जवाब
Fri, 27 May 2022 07:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 07:32 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं मजाक बन चुकी हैं। आलम ये है कि नोटिस के बाद 15 परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जुड़ तो गए लेकिन परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम में नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के नोटिस के बाद आगरा मंडल के 15 परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जुड़ गए हैं। जुड़े हुए सभी केंद्र परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम में नजर नहीं आ रहे हैं, वजह यह है कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद मिल रहे हैं। इनको नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में स्थापित कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के मुताबिक 26 मई को आगरा मंडल में पहली पाली में 215, दूसरी पाली में 03 और तीसरी पाली की परीक्षा में 223 केंद्रों पर परीक्षा थी। पहली पाली में 76, दूसरी पाली के सभी 03 और तीसरी पाली के 80 परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़े, इनमें से पहली पाली में 48, दूसरी पाली में 02 और तीसरी पाली में 46 केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे परीक्षा के दौरान बंद पाए गए।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से विश्वविद्यालय के अधिकारियों को जिन केंद्रों के कैमरे बंद मिले, उनके कोड के साथ जानकारी दे दी गई है। मंडल में 235 परीक्षा केंद्र हैं। पहले 92 परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से नहीं जुड़े थे, इन्होंने गूगल फॉर्म नहीं भरा था। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिस जारी करने के बाद 15 और परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़ गए हैं। अब 77 परीक्षा केंद्र रह गए हैं, जो अभी तक नहीं जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि जो परीक्षा केंद्र रह गए हैं, उन्हें फिर से नोटिस दिया जाएगा, इनका प्रकरण यूएफएम कमेटी में भी रखा जाएगा।