फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University BA and BSC third year candidates got upset after seeing question paper

Agra University: शारीरिक शिक्षा के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में तृतीय के प्रश्न देख चकरा गए छात्र

Fri, 17 Jun 2022 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 02:00 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में बीए व बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी प्रश्नपत्र देख परेशान हो गए। शारीरिक शिक्षा के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में तृतीय के प्रश्न दे दिए गए। 
 

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University BA and BSC third year candidates got upset after seeing question paper
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में प्रश्नपत्र में त्रुटि का एक और मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में सुबह 11 से 01 बजे तक बीए व बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों की शारीरिक शिक्षा के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। छात्र-छात्राएं तैयारी भी उसी प्रश्नपत्र की करके गए थे, प्रश्नपत्र देख सभी हैरान रह गए। तृतीय प्रश्नपत्र के प्रश्न पूछे गए थे। छात्र-छात्राओं ने परीक्षा तो दी है पर अंक कम आने की उम्मीद है। वह मानसिक रूप से तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा देने के लिए तैयार नहीं थे। 

विज्ञापन

छात्रों ने प्रश्नपत्र में त्रुटि की सूचना संबंधित प्राचार्यों और शिक्षकों को दी

बीए व बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रों के मुताबिक शारीरिक शिक्षा में द्वितीय प्रश्नपत्र ‘इंट्रोडक्शन टू स्टेटिस्टिक्स एंड कंप्यूटर इन फिजिकल एजूकेशन है।’ सभी ने इसी प्रश्नपत्र की परीक्षा की तैयारी की थी। प्रश्नपत्र सामने आया तो उस पर प्रश्नपत्र द्वितीय ही लिखा गया था, जबकि प्रश्नपत्र का टाइटल ‘किंसियोलॉजी एंड बायो-मेकेनिक्स इन फिजिकल एजूकेशन’ था, जो कि तृतीय प्रश्नपत्र है। छात्रों ने प्रश्नपत्र में त्रुटि की सूचना संबंधित प्राचार्यों और शिक्षकों को दी है। प्राचार्यों के माध्यम से परीक्षा का कार्य देख रहे कुलसचिव संजीव कुमार सिंह को भी अवगत करा दिया गया है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा का कहना है कि प्रश्नपत्र में त्रुटि होने की जांच कराकर छात्र हित में निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं त्रुटियां

मुख्य परीक्षा में पहले भी प्रश्नपत्रों में त्रुटियों का मामला सामने आ चुका है। एमए अंतिम वर्ष के अंग्रेजी के प्रथम प्रश्नपत्र में चार के बजाय सात प्रश्न पूछे गए थे। एमए अंतिम वर्ष अंग्रेजी विषय के ही एक और प्रश्नपत्र में प्रथम प्रश्न अनिवार्य कर दिया गया था, बाकी नौ में से तीन प्रश्न हल करने का विकल्प दिया गया था। जबकि नियमानुसार दस में चार प्रश्नों को हल करने का विकल्प दिया जाना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed