{"_id":"5e69e1958ebc3ec54d51d972","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-app-will-stop-cheating-in-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'एप' से रुकेगी विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल, कंट्रोल रूम से लिंक होंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'एप' से रुकेगी विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल, कंट्रोल रूम से लिंक होंगे सीसीटीवी कैमरे
Thu, 12 Mar 2020 12:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:48 PM IST
सार
डीएम से की स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मांग
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नकल रोकने के लिए 16 सचल दल बनाए गए हैं। रोस्टर प्लान के तहत एक सचल दल के लिए तीन दिन तय किए हैं।
इनके लिए एप भी बनाया गया है, जिस पर छापे के वक्त के दो फोटो और मौके पर क्या मिला, इसकी जानकारी देनी होगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह पहल शुरू की गई है।
कंट्रोल रूम से लिंक होंगे कैमरे
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज संचालकों को सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराकर कंट्रोल रूम से लिंक कराने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। तय समय में निर्देशों का पालन न होने पर इन कॉलेजों से परीक्षा केंद्र हटा दिया जाएगा। बुधवार को खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कॉलेज संचालकों को कुलपति ने यह हिदायत दी है।

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 417 केंद्रों पर चल रही है। इनमें से 164 केंद्रों के ही सीसीटीवी कैमरे विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से लिंक हैं। ऐसे में बाकी केंद्रों पर पूरी तरह से नजर नहीं रखी जा रही है।
कुलपति ने सीसीटीवी कैमरे लिंक न होने वाले सेंटरों के पास स्थित सरकारी कॉलेजों की सूची बनाने को भी कहा है। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
इन केंद्रों पर सचल दल अपनी निगरानी में ही उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराएंगे। परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार ने बताया कि 48 घंटे में सीसीटीवी कैमरे ठीक कराकर विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से इनको लिंक नहीं कराया तो सेंटर निरस्त कर नजदीकी सरकारी कॉलेज में परीक्षाएं कराई जाएंगी। बैठक में कुलपति डॉ. अशोक मित्तल, डॉ. लवकुश मिश्रा आदि रहे।

कुलपति ने डीएम से भी बात कर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम बनाने को भी कहा है। यह टीम केंद्रों पर जाकर नकल रोकने के लिए छापा मारेगी। एसएसपी से भी पुलिस बल की मांग की है।
मूल्यांकन भी अटका, अभी तक तय नहीं हुए परीक्षक
विश्वविद्यालय का मूल्यांकन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जबकि पिछले सत्र में परीक्षा के 16वें दिन पहला परिणाम जारी कर दिया था। लेकिन इस सत्र में तो मूल्यांकन अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है। इससे परिणाम देरी से आने की आशंका है।