{"_id":"5e6c700b8ebc3ea7f15dea3b","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-agra-examinations-postponed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज से प्रश्नपत्रों के सेट गायब, विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज से प्रश्नपत्रों के सेट गायब, विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित
Sat, 14 Mar 2020 07:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2020 07:13 PM IST
सार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की 14 और 16 मार्च की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। प्रश्नपत्र आउट होने की संभावना पर यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला स्थित नोडल परीक्षा केंद्र ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज से 14 मार्च को तीनों पाली में होने वाली बीए/बीएससी की गणित व बीएससी की जंतु विज्ञान विषय परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के एक-एक सेट गायब मिले थे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की टीम ने शुक्रवार रात नोडल केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। शनिवार सुबह विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाएं स्थगित का आदेश जारी कर दिया। साथ ही परीक्षा नियंत्रक ने टूंडला थाने में तहरीर दी।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय की बीएससी द्वितीय वर्ष का जूलॉजी प्रथम प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। इस विषय की परीक्षा तीसरी पाली में (दोपहर तीन से शाम छह बजे तक) थी। वायरल प्रश्नपत्र में स्क्रीन शॉट के पोस्ट का समय सुबह 9:41 बजे दिख रहा था।

रात तकरीबन 12:45 बजे किया निरीक्षण
यह भी सूचना मिली कि फिरोजाबाद में नोडल सेंटरों से पेपर आउट भी किया जा रहा है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल के निर्देश कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम नोडल सेंटरों का औचक निरीक्षण करने के लिए निकली।
शुरुआत ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज से की। यह एडेड कालेज है और इसे नोडल सेंटर भी बनाया गया है। यहां टीम रात तकरीबन 12:45 बजे पहुंची। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह को फोन करके कॉलेज में बुलाया।
प्राचार्य के अलावा लिपिक वीरेंद्र पाल सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मो. इमरान रजा की मौजूदगी में परीक्षा समिति के सदस्य नोडल सेंटर के परीक्षा संचालन कक्ष में गए। 14 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेटों की जांच की।

जांच में पाया गया कि अतिरिक्त प्रश्नपत्रों के सेट कम हैं। प्राचार्य संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर एसडीएम टूंडला को जानकारी दी गई, वो भी मौके पर पहुंच गए। सभी प्रश्नपत्रों को सीलबंद किया गया। यह माना गया कि प्रश्नपत्रों का कम पाया जाना, उनके दुरुपयोग का प्रमाण है।
प्राचार्य के घर पर रखे थे अतिरिक्त प्रश्नपत्र
सूत्रों के अनुसार 14 मार्च को होने वाले प्रश्नपत्र परीक्षा संचालन कक्ष में रखे थे, जबकि अतिरिक्त प्रश्नपत्रों के सेट प्राचार्य ने घर पर रखे थे। रात करीब 01:30 बजे इन्हें मंगाया गया। प्राचार्य प्रश्नपत्रों को घर पर रखे जाने के संबंध में भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
नोडल सेंटर पर 13 मार्च के प्रश्नपत्र कम मिले
नोडल सेंटर के परीक्षा संचालन कक्ष की जांच में 13 मार्च को हुई परीक्षाओं के भी अतिरिक्त प्रश्नपत्र कम मिले। जो प्रश्नपत्र वायरल हुए थे, उन्हें भी यहीं से जोड़कर देखा जा रहा है। जांच के बाद स्थिति सामने आएगी।

इन विषयों के प्रश्नपत्रों के सेट गायब मिले
बीए/बीएससी द्वितीय वर्ष की गणित द्वितीय प्रश्नपत्र (कैच संख्या-351), बीएससी द्वितीय वर्ष की जंतु विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र (कैच संख्या-357), बीए/बीएससी प्रथम वर्ष की गणित द्वितीय प्रश्नपत्र (कैच संख्या-309), बीएससी प्रथम वर्ष की जंतु विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र (कैच संख्या-315) और बीए/बीएससी तृतीय वर्ष की गणित द्वितीय प्रश्नपत्र (कैच संख्या-393) , बीएससी तृतीय वर्ष की जंतु विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र (कैच संख्या-405) के अतिरिक्त प्रश्नपत्रों में से एक-एक पैकेट उपलब्ध नहीं थे। प्रत्येक पैकेट में 10-10 प्रश्नपत्र थे।
13 मार्च की परीक्षा की ओएमआर शीट बरामद
ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज के परीक्षा संचालन कक्ष में बीएससी तृतीय वर्ष की जंतु विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की एक ओएमआर शीट (अनुक्रमांक- 016970041062) भी बरामद की गई। इसकी परीक्षा 13 मार्च को सुबह सात से दस बजे तक थी। शीट पर प्राचार्य की मुहर लगी हुई थी और 19 बबल्स भरे हुए थे।
इस ओएमआर शीट को संबधित पाली और विषय की परीक्षा के बाद बाकी ओएमआर शीट के साथ सील किया जाना चाहिए था। संभावना जताई जा रही है कि संबंधित अनुक्रमांक की शीट बदली गई होगी। बहरहाल बरामद शीट को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी अभिरक्षा में ले रखा है।

परीक्षा समिति में लिए जाएंगे कड़े निर्णय
विश्वविद्यालय के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि14 मार्च की परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के सेट नोडल सेंटर से गायब मिले हैं। एहतियात के तौर पर 14 मार्च के साथ 16 मार्च की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को कुलपति की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक होगी। इसमें परीक्षा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। नोडल सेंटर को बदला जाएगा। प्रश्नपत्र गायब होने के मामले संबंधित प्राचार्य ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। टूंडला थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी गई है।