फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. bhimrao ambedkar university Agra: Application for admission in law courses from today

आगरा: विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आज से, वेब रजिस्ट्रेशन जरूरी

Sat, 21 Aug 2021 09:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 21 Aug 2021 09:27 AM IST
सार

विधि पाठ्यक्रमों के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नहीं खोली गई थी। छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे थे। विषम सेमेस्टर का परिणाम आया नहीं, सम सेमेस्टर की परीक्षाएं हो रहीं

विज्ञापन
Dr. bhimrao ambedkar university Agra: Application for admission in law courses from today
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय 21 अगस्त से विधि पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर रहा है। बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम और बाकी परास्नातक पाठ्यक्रमों के आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से प्रवेश की सूचना जारी कर दी गई है। छात्र-छात्राओं को पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है। फीस ऑनलाइन ही भरनी होगी। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर निर्धारित की गई है। स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया चार जुलाई से चल रही है। विधि पाठ्यक्रमों के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नहीं खोली गई थी। छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन

विषम सेमेस्टर का परिणाम आया नहीं, सम सेमेस्टर की परीक्षाएं हो रहीं

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक आवासीय इकाई के संस्थानों में संचालित विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम नहीं दे पाया है। जबकि संस्थानों में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं हो रही हैं। कुछ संस्थानों में परीक्षाएं संपन्न भी हो चुकी हैं।  
विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर 2020 में होनी थी, कोरोना की वजह से इनमें देरी हुई। कुछ संस्थानों ने यह परीक्षा फरवरी-मार्च में तो कुछ ने जून में करवाई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक एमएससी गणित, भौतिक विज्ञान, के साथ कंप्यूटर साइंस और सेठ पद्मचंद जैन संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों के ही परिणाम जारी किए हैं। जबकि अभी दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान, फार्मेसी, इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, गृह विज्ञान संस्थान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ, समाज विज्ञान संस्थान, इतिहास, बीलिब व अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। संस्थानों में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। सेठ पदमचंद जैन में तो परीक्षा संपन्न भी हो चुकी है। विवि के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि शुक्रवार को कई पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए। जो परिणाम रह गए हैं, उन्हें भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहते हैं तो जानिए क्या है अंतिम तिथि
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed