{"_id":"6115418c6f115442bd1b78ef","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-224-college-notice-for-not-completed-standard","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड काउंसिलिंग से पहले 224 कॉलेजों को झटका: मानक पूरा न होने पर दिया नोटिस, 25 अगस्त तक का दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड काउंसिलिंग से पहले 224 कॉलेजों को झटका: मानक पूरा न होने पर दिया नोटिस, 25 अगस्त तक का दिया समय
Fri, 13 Aug 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:25 AM IST
सार
प्रभारी कुलपति ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 220 बीएड कॉलेज ऐसे हैं, जिनकी अस्थायी संबद्धता तीन वर्ष से अधिक समय से बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मानकों को पूरा किए बिना अस्थायी संबद्धता वाले 224 बीएड कॉलेज छात्रों का प्रवेश नहीं ले सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से इन कॉलेजों का नाम काउंसिलिंग के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय को नहीं भेजा जाएगा। कॉलेजों को संबद्धता के मानकों को 25 अगस्त से पहले पूरा करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन काउंसिलिंग के लिए फिलहाल 213 स्थायी संबद्धता वाले कॉलेजों के नाम लखनऊ विश्वविद्यालय को भेज रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि सभी 224 अस्थायी संबद्धता वाले कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया था कि उन्हें 30 अगस्त 2021 या फिर काउंसिलिंग की तारीख से पहले तक संबद्धता के अनुरूप मानकों को पूरा करना होगा। इसमें फैकल्टी, फर्नीचर, भवन, शौचालय, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। 25 अगस्त से लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड काउंसलिंग कराने की तारीख घोषित कर दी है।
विज्ञापन
प्रभारी कुलपति ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 220 बीएड कॉलेज ऐसे हैं, जिनकी अस्थायी संबद्धता तीन वर्ष से अधिक समय से बढ़ाई जा रही है। अभी तक इन कॉलेजों ने बताए गए मानकों को पूरा नहीं किया है। प्रति वर्ष इनकी संबद्धता सशर्त बढ़ाई जाती है। चालू वर्ष में भी सशर्त कॉलेजों की संबद्धता नवंबर 2021 तक बढ़ा दी गई है। संबद्धता समाप्त तो नहीं की जा रही है, लेकिन छात्रों के प्रवेश के लिए मानकों को पूरा करने की शर्त रखी गई है, जिससे छात्रों को प्रवेश के बाद संबंधित कॉलेजों में परेशानी न हो।
विज्ञापन