{"_id":"5bc3754abdec2269ba10b95a","slug":"dr-bhim-rao-ambedkar-university-yuva-mahotsav-winners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवोत्सव 2018: दूसरे दिन हुईं कई प्रतियोगिताएं, छात्र-छात्राओं ने बेखरा हुनर का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवोत्सव 2018: दूसरे दिन हुईं कई प्रतियोगिताएं, छात्र-छात्राओं ने बेखरा हुनर का जलवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
युवोत्सव में परफॉर्म करते प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में युवोत्सव-2018 की धूम है। रविवार को पोस्टर मेकिंग, पश्चिमी गायन समूह व एकल, सुगम व लोक गायन (एकल), मेहंदी, वाद-विवाद, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, माइम, क्ले मॉडलिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सुगम गायन में श्रीमती बीडी जैन कन्या महाविद्यालय की पूजा शर्मा ने प्रथम, बीएसए कॉलेज मथुरा के निखिल शर्मा ने द्वितीय व आरबीएस कॉलेज की आकांक्षा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में ललित कला संस्थान के चिन्मय गोस्वामी पहले, किशोरी रमण महिला महाविद्यालय मथुरा की चंद्रा दूसरे, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की निशा तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं पश्चिमी गायन (समूह) में सेंट जोंस कॉलेज की टीम ने प्रथम, आरबीएस कालेज ने द्वितीय, खंदारी स्थित अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पश्चिमी गायन एकल में सेंट जोंस कॉलेज की एलीना वर्गीज पहले, किशोरी रमण महिला महाविद्यालय मथुरा की प्रिया चौहान दूसरे, ललित कला संस्थान के पारस कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

ये रहे विजेता
मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी: सेंट जोंस कॉलेज के मुदित शर्मा ने प्रथम, बायोटक्नोलॉजी विभाग, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के मनिदीप सूद ने द्वितीय, ललित कला संस्थान के चिन्मय गोस्वामी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाद विवाद (हिंदी) में सेंट जोंस कॉलेज की भावना सिकरवार पहले, दृष्टि कुलश्रेष्ठ दूसरे, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की तृप्ति दुबे तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं मेहंदी प्रतियोगिता बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की लीना कुमारी ने प्रथम, ललित कला संस्थान की अपूर्वी दुबे ने द्वितीय, किशोरी रमण महिला महाविद्यालय, मथुरा की सीमा सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोक गायन में किशोरी रमण महिला महाविद्यालय, मथुरा की ज्योति कौशिक पहले, बीएसए कॉलेज मथुरा की शैली दूसरे, आरबीएस कॉलेज की आंकाक्षा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्टूनिंग में ललित कला संस्थान के सुनील कुमार ने प्रथम, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की मीनू ने द्वितीय, सेंटजोंस कॉलेज आगरा की पूर्ति कपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माइम प्रतियोगिता में आरबीएस कॉलेज के शुभम सिंह, मनीष, मुकुल कुमार, आराधना सिंह की टीम ने प्रथम, सेंटजोंस कॉलेज के एलेक्स विल्सन एस्ले जोन, हेलन जेम्स, शिवानी गिरि की टीम ने द्वितीय, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, एसएलएस की गरिमा जैन, प्रांचल राजपूत, प्रशांत शर्मा, मनिदीप सूद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सोमवार को होगा समापन
वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
क्ले मॉडलिंग में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की अमिता वर्मा ने पहला, आरबीएस कॉलेज के सौरभ रजौरिया दूसरा, ललित कला संस्थान के सुंदर शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अभिनय (एकल) में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की सपना पांडेय प्रथम, आगरा कॉलेज की रेखा पांडेय द्वितीय व आरबीएस कॉलेज के मनीष तृतीय स्थान पर रहे।
काव्य पाठ में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की शिवानी व सेंटजोंस कॉलेज आगरा की शिवानी गिरि संयुक्त रूप से पहले, आरसी महिला महाविद्यालय, मैनपुरी की प्रज्ञा राय दूसरे, आरबीएस कॉलेज के राहुल गौतम तीसरे स्थान पर रहे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ब्रजेश रावत के मुताबिक सोमवार को तीन दिवसीय युवोत्सव का समापन होगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।