फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DPS In case of child being made to lick spit mother said that her son is scared of even name of school

DPS Case: 'जूते पर थूका, फिर चटवाया, 30 चांटे भी मारे' स्कूल के नाम से डर जाता है बेटा, मां ने बयां किया दर्द

Mon, 10 Mar 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 10:14 AM IST
सार

दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चे से थूक चटवाने के मामले में मां ने कहा कि बेटे को स्कूल के नाम से भी डर लग रहा है। हालांकि स्कूल प्रबंधन की ओर से काउंसिलिंग के लिए कहा गया है। 

 

विज्ञापन
DPS In case of child being made to lick spit mother said that her son is scared of even name of school
छह साल के छात्र से हुई अमानवीय हरकत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेरा बेटा घटना से उबर नहीं पा रहा है। स्कूल का नाम लेते ही डरने लगता है। स्कूल प्रबंधन की ओर से काउंसिलिंग के लिए कहा गया है। अगर, वह स्कूल जाने के लिए तैयार होगा तो भेजेंगे। यह कहना है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 6 साल के बच्चे की मां का। पिछले दिनों स्कूल बस में 8 वर्षीय छात्र ने उससे जूते पर थूककर चटवाया था।
विज्ञापन


शाहगंज निवासी कारोबारी का बेटा दिल्ली पब्लिक स्कूल, दयालबाग में पढ़ता है। पिता का आरोप था कि 8 साल के छात्र ने बेटे से जूते पर थूककर चटवाया था। उसके थप्पड़ भी मारे थे। मामले में पुलिस से शिकायत की थी। बच्चे के साथ हुई हरकत के लिए स्कूल की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में एसीपी लोहामंडी मंयक तिवारी ने जांच की थी।
विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षिका और काउंसलर को बुलाया। बच्चे के मां-पिता भी आए थे। एसीपी ने स्कूल की लापरवाही पर कार्रवाई की बात की थी। एसीपी ने बताया कि स्कूल प्रबंधक ने जानकारी कि जिस छात्र पर आरोप है, उसे टर्मिनेट कर दिया है। आया को भी नाैकरी से हटा दिया गया। बच्चे की काउंसिलिंग के लिए एक काउंसलर को लगाया है। जब तक बच्चे का मन ठीक नहीं होगा, काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पीड़ित बच्चे की मां का कहना है कि बेटा अभी पूरी तरह से घटना को भूल नहीं सका है। उसकी हालत में सुधार होने पर ही शिकायत वापस ली जाएगी। स्कूल की तरफ जो लापरवाही की है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed