डीपीआरओ ने तीन पंचायत सचिवों का वेतन काटा
सार
जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं करने वाले तीन पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश डीपीआरओ ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से जनता की शिकायतों का निस्तारण पर काफी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन