{"_id":"65e456613418f97cbf0d5143","slug":"dozen-people-were-injured-when-loader-collided-with-truck-from-behind-in-agra-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ट्रक में पीछे से घुसा लोडर, 12 लोग घायल; गमी में शामिल होने के लिए फतेहपुर सीकरी आ रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ट्रक में पीछे से घुसा लोडर, 12 लोग घायल; गमी में शामिल होने के लिए फतेहपुर सीकरी आ रहे थे सभी
Sun, 03 Mar 2024 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2024 04:34 PM IST
सार
आगरा में ट्रक में एक लोडर पीछे से घुस गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। यह सभी लोग गमी में शामिल होने के लिए राजस्थान से फतेहपुर सीकरी आ रहे थे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को एक लोडर पीछे से ट्रक में घुस गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उठाकर किनारे किया। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी लोग गमी में शामिल होने आ रहे थे।
विज्ञापन
हादसा फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। थाना क्षेत्र के ही बसेरी काजी गांव से गमी में शामिल होने महिलाएं-पुरुष आ रहे थे। वह अपने मूल गांव राजस्थान के डीग जिले के सोनगांव जा रहे थे। सभी लोग मैक्स लोडर में सवार थे।
विज्ञापन
यहां रसूलपुर के निकट आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रहा लोडर उसमें पीछे से जा घुसा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर सीकरी भेजा।
विज्ञापन
घायलों में पूजा पत्नी विष्णु, राम देवी पत्नी खेमचंद, फूलवती पत्नी बाबूलाल, रचना पत्नी सुरेश, मनीषा पत्नी कप्तान, शकुंतला पत्नी रामवीर, प्रीति पत्नी मुलायम सिंह, सोनदेही पत्नी हाकीम, विष्णु पत्नी बच्चू, गायत्री पत्नी मुंशी, सुक्को पत्नी साहब सिंह प्रमुख हैं। इनमें से कई घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।