फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dowry murder case against husband and other in-laws

Agra News: पति सहित अन्य ससुरालीजन पर दहेज हत्या का केस

Fri, 03 Oct 2025 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case against husband and other in-laws
करहल। गांव मनोना निवासी विवाहिता अंजू की मौत के मामले में पति सहित अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि ससुरालीजन कार की मांग कर रहे थे, पूरी नहीं करने पर हत्या कर दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पोहपी के खुशीराम ने बताया कि उन्होंने पुत्री अंजू की शादी 7 फरवरी 2025 को करहल के गांव मनोना निवासी बॉबी से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन पुत्री को कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बुधवार को पति बॉबी, ससुर राजेंद्र सिंह, सास राज बेटी, देवर आजाद, देवरानी पूनम और बॉबी के मामा प्रहलाद सिंह निवासी नगला सभा ने अंजू की हत्या कर दी। इसके बाद अंजू का शव फंदे पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed