{"_id":"68b9392ced17838a2e065d5d","slug":"dowry-death-bride-murder-motorcycle-demand-agra-khandauli-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के डेढ़ वर्ष बाद विवाहिता की मौत, इस हाल में मीली लाश...मायके वालों ने कर दिया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के डेढ़ वर्ष बाद विवाहिता की मौत, इस हाल में मीली लाश...मायके वालों ने कर दिया हंगामा
Thu, 04 Sep 2025 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:31 PM IST
सार
आगरा के खंदौली क्षेत्र के पैतखेड़ा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। मायका पक्ष का कहना है कि पति और ससुराल वालों ने मोटरसाइकिल व अतिरिक्त दहेज न मिलने पर संध्या को फांसी पर लटकाकर मार डाला।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पैतखेड़ा में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर मायका पक्ष जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों नवे फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नुनिहाई निवासी पूजा पत्नी धर्म सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी संध्या की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शिवम पुत्र गीतम सिंह निवासी पैतखेड़ा, थाना खंदौली के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की गई थी। समर्थ के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शिवम, ससुर गीतम सिंह, जेठ दिलीप, जिठानी निशा और सास सुकन्या दहेज की मांग को लेकर संध्या को प्रताड़ित करने लगे। मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर उसे बार-बार धमकाया जाता था।
परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की रात करीब एक बजे संध्या को फांसी पर लटकाकर मार दिया गया। सूचना पाकर मायका पक्ष मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।