फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dowry act,Tundla news,thana tundla,murder for dowry,murder for dowry tundla,shocking; women hammerd by her husband for dowry

हैवानियत : पति ने गर्भवती पत्नी पर हथौड़ा प्रहार कर की हत्या

Thu, 20 May 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
dowry act,Tundla news,thana tundla,murder for dowry,murder for dowry tundla,shocking; women hammerd by her husband for dowry
टूंडला। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने आठ माह की गर्भवती पत्नी पर हथौड़े से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। घटना के करीब एक माह बाद उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना खुर्जा निवासी लोहपीटा जोगिंदर पुत्र चंद्रपाल ने अपनी पुत्री पूजा का विवाह थाना टूंडला के स्टेशन रोड निवासी राजा पुत्र बल्लू के साथ तीन साल पहले सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर किया था। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। उसके बाद पति राजा ने उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इस बीच कई बार सामाजिक समझौते भी हुए, लेकिन पति की मांग बंद नहीं हुई।
विज्ञापन

इस बीच पूजा आठ माह की गर्भवती हो गई। मांग पूरी न होने पर विगत एक माह पूर्व पति ने पूजा को बेरहमी से न सिर्फ मारापीटा, बल्कि गर्भवती पत्नी पर हथोड़े से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे पिता ने उपचार के लिए बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पूजा की मौत हो गई। मृतका के पिता जोगिंदर ने राजा के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed