{"_id":"69d81b7626cb6b0e2c07accb","slug":"double-trees-thrilling-one-wicket-win-saw-dharmendra-become-the-hero-of-the-matchdouble-trees-thrilling-one-wicket-win-saw-dharmendra-become-the-hero-of-the-match-agra-news-c-365-1-sagr1044-107391-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक विकेट से डबल ट्री की रोमांचक जीत, धर्मेंद्र बने मैच के हीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक विकेट से डबल ट्री की रोमांचक जीत, धर्मेंद्र बने मैच के हीरो
Fri, 10 Apr 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
आगरा। टीसा मैदान पर खेले जा रहे चौथे रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट और होटल डबल ट्री बाय हिल्टन के बीच मुकाबला हुआ। इस छठे मैच में दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला।
टॉस जीतकर होटल डबल ट्री बाय हिल्टन ने गेंदबाजी की। कोर्टयार्ड बाय मैरियट की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 10 विकेट खोकर 160 रन बनाए। नरेश ने 53 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डबल ट्री बाय हिल्टन की शुरुआत डगमगाई, लेकिन मध्य क्रम में धर्मेंद्र ने 56 रन की शानदार पारी खेलकर स्थिति मजबूत की। टीम ने 13.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाते हुए 1 विकेट से मैच जीत लिया।
गेंदबाजी में डबल ट्री के रांचो ने तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच, नरेश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और रांचो को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। संस्कृति वेकेशंस के राजीव सक्सेना मुख्य अतिथि रहे। अंपायर की भूमिका अतुल सोलंकी और दीपक कौशिक ने निभाई। इस दौरान अमूल्य कक्कड़, अनुराग शर्मा, युवराज सिंह, गौरव सिंह, रजनी देव नायर, संजय कालरा, सुरेंद्र खनूजा, नवीन गोस्वामी और बलदेव भटनागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मैच में आज
टूर्नामेंट का अगला मुकाबला शुक्रवार को होटल अमर विलास और होटल क्लार्क्स शिराज के बीच खेला जाएगा।