{"_id":"5f996d678ebc3e9bc3696991","slug":"double-murder-mainpuri-news-agr4656196168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकापुर में हुए दोहरे हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकापुर में हुए दोहरे हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार। गांव नेकापुर में 19 अगस्त की रात हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी अपराधी विनोद पाल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर हत्या के मुख्य आरोपी रविपाल को शरण देना का आरोप है। रविपाल ने प्रॉपर्टी के विवाद में सगी बुआ व दादा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही दादी को भी मारने की प्रयास किया था।
थाना क्षेत्र के गांव नेकापुर निवासी सत्यराम 19 अगस्त की रात पत्नी सूरजमुखी व बेटी सोनतारा के साथ घर पर थे। तभी वहां पहुंचे नाती रविपाल ने प्रॉपर्टी के विवाद में तीनों को गोली मार दी थी। इससे सोनतारा की मौके पर ही मौत हो गई थी। सत्यराम ने सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी रविपाल उसकी मां व बहनों को सह आरोपी बनाकर जेल भेज चुकी है। जांच के दौरान विनोद पाल पुत्र जदुनाथ सिंह निवासी किशनपुर थाना ऐरवा कटरा औरेया का नाम रविपाल को संरक्षण देने में सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने बताया कि बुधवार को विनोद पाल को करहल चौराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।