Hathras Case: मथुरा से गिरफ्तार चार युवकों में एक केरल का रहने वाला, कार में मिला संदिग्ध साहित्य
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक केरल का रहने वाला है। इनका संबंध पीएफआई से बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि दिल्ली से हाथरस जा रहे चार युवक सोमवार को मथुरा से पकड़े गए हैं। इन लोगों के संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से मिले हैं। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
Four persons who were on their way to Hathras from Delhi apprehended from Mathura yesterday. They were found to have links with Popular Front of India (PFI): UP Additional Director General of Police (Law and Order) Prashant Kumar pic.twitter.com/32Hnb4JTHA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) October 6, 2020
हाथरस कांड के बाद प्रदेशभर में अलर्ट है। इसके चलते मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर और राया में भी हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों का शांतिभंग में चालान किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा है। इनमें से एक युवक केरल का रहने वाला है।
ये आरोपी पकड़े गए
2- सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद चैरूर निवासी बेंगारा थाना मल्लपुरम, केरल ।
3- मसूद अहमद निवासी कस्बा और थाना जरवल जिला बहराइच ।
4- आलम पुत्र लईक पहलवान निवासी घेर फतेह खान थाना कोतवाली, जिला रामपुर।
पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि उक्त युवक हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, जबकि इसका वहां पर कोई आधार और संगठन भी नहीं बताया जा रहा है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि सभी युवकों से पूछताछ कर रहे हैं। इनके संबंध पीएफआई से होने की बात सामने आई है।