फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Double-decker bus overturns on Agra-Lucknow Expressway 16 passengers injured

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी...मच गई चीखपुकार, 16 यात्री घायल; चालक के नशे में होने का आरोप

Tue, 12 Aug 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 12 Aug 2025 08:52 PM IST
सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे से चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
 

विज्ञापन
Double-decker bus overturns on Agra-Lucknow Expressway  16 passengers injured
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर में सोमवार देर रात लगभग 12:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। बमरौली कटारा क्षेत्र के माइलस्टोन नंबर-2 के पास रसूलाबाद (कानपुर देहात) से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बमरौली कटारा हरीश शर्मा और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


ये यात्री हुए घायल
थाना प्रभारी बमरौली कटारा हरीश शर्मा ने बताया कि हादसे में श्याम सिंह पुत्र रामकुमार निवासी गोपालपुर कानपुर देहात, राधा पुत्री नरेंद्र सिंह निवासी अंधेरी औजार कानपुर देहात, बैजन्ती पत्नी शिव प्रसाद निवासी भरथना इटावा, अंशू पुत्र कैलाश कुमार निवासी सराय महाजना औरैया, आकाश पुत्र राधेश्याम, पत्नी एकता और पुत्री अनन्या निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात, अमन शर्मा पुत्र संजीव कुमार शर्मा निवासी रसूलाबाद, शशि पुत्री रामप्रकाश निवासी रसूलाबाद, सोनम पुत्री कमलेश और उसकी बहन सीमा, शशि निवासी उमादीपुर कानपुर देहात, चंदन पुत्र केबल निवासी उदरकोट औरैया घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में नीरज पुत्र मुन्ना लाल निवासी काशीपुर कानपुर देहात, मनोज पुत्र नरेश निवासी उदरकोट औरैया, शिव प्रसाद पुत्र रामशंकर निवासी भरथना इटावा, दीपांशी पुत्री जितेंद्र निवासी भरथना, खुशबू पुत्री कुमरपाल निवासी अलीगंज एटा, मनोज पुत्र नरेश कुमार निवासी कुदरकोट विधूना इटावा और लक्ष्मी देवी पत्नी जितेंद्र निवासी रतनपुरा रसूलाबाद कानपुर देहात भी चोटिल हुएह हैं। घायलों को एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक पर नशे में होने का आरोप
घायल यात्रियों के परिजन ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था और तेज रफ्तार से बस दौड़ा रहा था। कई बार रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरे बस से उनके गंतव्य स्थान पर भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed