फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   door to door survey for vaccination

टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए आज से होगा घर घर सर्वे

Wed, 23 Feb 2022 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
door to door survey for vaccination
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग व डब्ल्यूएचओ के समन्वय से एक होटल में जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने के लिए जानकारी दी गई। इसी के साथ ही सर्वे का कार्य भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि सघन अभियान के तहत नियमित टीकाकरण से शून्य से दो वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए डोर टू डोर सर्वे का कार्य 24 से 26 फरवरी तक चलेगा। वंचित सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का सर्वे होगा। सर्वे के लिए 1050 आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि टीबी, काली खांसी गल घोंटू, तपेदिक, दिमागी बुखार, पीलिया, पोलियो, निमोनिया, खसरा, जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण कराना आवश्यक है। सर्वे में चिह्नित बच्चों व महिलाओं को प्रतिरक्षित करने के लिए मिशन इंद्रधनुष चलाया जाएगा। सर्वे के हिसाब से ही ड्युलिस्ट अपडेट की जाएगी। जो बच्चे व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से छूटी हैं। इनकी सूची पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी। सघन अभियान के दौरान छूटे लाभार्थियों का टीकाकरण कर पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार, डॉ. अतुल सरस्वत, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. हार्दिक कंजारिया, एसआरटीएल डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. सुनिन्दा सिंह, यूएनडीपी कोल्ड चेन मेनेजर हसरत अली, यूनिसेफ डीएमसी अनुराग दीक्षित, कविलंटन हेल्थ कलस्टर लीड फैजान अली, डीसीपीएम केपी सिंह, मुहम्मद यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed