{"_id":"687a7e7f7e8f96f5960fc79a","slug":"door-to-door-garbage-pickup-improves-swachh-survey-rank-kasganj-news-c-175-1-kas1003-134673-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठान से सुधरी स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठान से सुधरी स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंक
विज्ञापन
कासगंज। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट में कासगंज नगर पालिका की राष्ट्रीय रैंक में उछाल आया है। नगर पालिका 212वें पायदान से लंबी छलांग लगाकर 168वें पर पहुंच गई है। रैंक में सुधार के पीछे डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की नई व्यवस्था को लागू करना माना जा रहा है। इसके अलावा शहर के बाजारों में दो शिफ्ट में सफाई, एमआरएफ सेंटर के संचालन, कंपोस्ट पिट बनने, सूत मंडी में वेस्ट टू वंडर पार्क, सेप्टिक टैंक से निकलने वाले सीवेज का एसटीपी के माध्यम से निस्तारण किए जाने से रैंक में सुधार आया है।
डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन शहरी राजदीप ने बताया कि इस बार नगर पालिका की रैंक में सुधार आया है। आगे इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि रैंक में सुधार की सबसे बड़ी वजह डोर-टू-डोर कूड़ा उठने की व्यवस्था रही है। निजी कंपनी को टेंडर देकर शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार आया है। इसके अलावा नालियों की सफाई के लिए टीमें लगाई गई है। शहर में दो शिफ्टों में सफाई कराई जा रही है। जिससे सड़कों या गलियों में गंदगी न रहें। कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में सीवेज से निकलने वाले गंदे पानी को निस्तारित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) संचालित किया जा रहा है जो डीप रॉ एनट्रेंचमेंट (डीआरई) विधि पर चलता है। इसके अलावा नगर पालिका ओडीएफ ++ है। जिले की 7 निकाय ओडीएफ ++ है। इन्हीं कारणों से इस बार रैंक में पिछली बार की मुकाबले सुधार आया है। भविष्य में इसे और बेहतर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
फोटो- 39
सफाई व्यवस्था पर ध्यान देकर सुधारी रैंक
गंजडुंडवारा। नगर पालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण में राज्य स्तर पर 117वीं रैंक हासिल की है। जबकि पिछली बार 143वीं रैंक रही थी। अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस बार कस्बे की सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया गया। कूड़े के उठान की उचित व्यवस्था की गई। नाले-नालियों की समय-समय पर सफाई कराई गई। नलों की मरम्मत, वाटर कूलर की सुविधा बढ़ाई गई। कादर गंज रोड पर तालाब का सौंदर्यीकरण चल रहा है। आगे लोगों को और भी अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। अभी कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या रहती है जिसे आगे दुरुस्त कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डोर-टू-डोर कलेक्शन न होने से गिरी रैंक
सोरोंजी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट में तीर्थनगरी की नगर पालिका की राज्य स्तर पर रैंक में गिरावट आई है। गत वर्ष निकाय रैंक 149 थी जो बढ़कर 390 पर पहुंच गई। इसके पीछे की मुख्य वजह डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था का शुरू न हो पाना मानी जा रही है। संसाधनों के अभाव में सड़क पर कूड़ा फेंकने पर नगर पालिका की ओर से कोई पेनल्टी नहीं लगाई जाती है। इससे लोग सफाई के प्रति गंभीर नहीं हो रहे हैं। सफाई व्यवस्था को सुधार जाए तो रैंक में भी सुधार आएगा।