फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Door to door garbage collection process stuck in balance

डोर टू डोर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया अधर में अटकी

Sat, 04 Dec 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Door to door garbage collection process stuck in balance
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया में तेजी दिखाई जा रही है। हालांकि यह प्रक्रिया सुचारु नहीं हो पा रही है। इस बार डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए दिल्ली और पुणे की कंपनियों ने टेंडर डाला था लेकिन नियमानुसार टेेंडर न होने के कारण इन्हें निरस्त कर दिया गया है। अब निगम दोबारा टेंडर डलवाएगा।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ रखने और घरों का कूड़ा सड़कों पर एकत्रित नहीं होने देने के उद्देश्य से पिछले वर्ष नगर निगम द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाया गया था। सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा एकत्रित कर डलाबघर पर डंप करते थे। यहां से निगम कर्मचारी कूड़े को चनौरा स्थित खत्ताघर पर लेकर जाते थे। इस व्यवस्था से शहर की सड़कें साफ रहती थी और सार्वजनिक स्थानों पर पड़ने वाला कूड़ा भी बंद हो गया था। सहारनपुर की कंपनी द्वारा कार्य छोड़ने के बाद नगर निगम की यह व्यवस्था पटरी से उतर गई।
विज्ञापन

अब इसे पुन: शुरू कराने के लिए एक सप्ताह पहले नगर निगम द्वारा टेंडर डाले गए थे। इसमें लॉइन एंड सर्विस दिल्ली, पीवीसी डेली सर्विस पुणे ने ही टेंडर डाले थे। हालांकि महज दो कंपनियों द्वारा टेंडर डाले जाने के कारण निगम ने इन्हें निरस्त कर दिया है। अब निगम प्रक्रिया के लिए दोबारा टेंडर आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार एक कार्य के लिए तीन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा टेंडर डाला जाना अनिवार्य है। हालांकि इस बार महज दो कार्यदायी संस्थाओं द्वारा टेंडर डाले गए थे। इसलिए उन्हें निरस्त कर दोबारा टेंडर डलवाए जाएंगे।
दलवीर सिंह जेडएसओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed