फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   donation scam in Mukut Mukharvind Mandir of govardhan

दानघाटी के बाद अब मुकुट मुखारविंद मंदिर के प्रबंधक पर लगे आरोप, जांच शुरू

Mon, 17 Jun 2019 09:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jun 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
donation scam in Mukut Mukharvind Mandir of govardhan
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के प्रमुख दानघाटी मंदिर के बाद अब मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा के खजाने से खर्च की जांच शुरू हो गई है। उप जिलाधिकारी के नोटिस के बाद इस मामले में मंदिर के प्रबंधक ने आरोपों का जवाब दाखिल कर दिया है। हालांकि इस पर सोमवार को होने वाली सुनवाई टल गई। 
विज्ञापन


गोवर्धन निवासी प्रभुदयाल और अशोक पाठक ने इस मामले की शिकायत की। उनका आरोप है कि मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा के लिए जमीन की खरीद और फूल बंगला में बड़े स्तर पर अनियमितताएं की गई हैं। इसकी जांच उप जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी नागेंद्र सिंह के नोटिस पर मंदिर के रिसीवर ने अपना जवाब जांच अधिकारी को सौंप दिया है। इस पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन उप जिलाधिकारी के गोवर्धन तहसील मुख्यालय से बाहर होने के कारण सुनवाई टल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सभी आरोप मिथ्या'

इधर, जवाब दाखिल करने वाले मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा के प्रबंधक मनु ऋषी का कहना है कि सभी आरोप मिथ्या हैं। मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था कोर्ट के दिशा-निर्देश से संचालित होती है। 

बगैर कोर्ट की अनुमति से कोई काम नहीं किया जाता है। 2018 तक की ऑडिट रिपोर्ट कोर्ट को प्रस्तुत की जा चुकी है। सभी आरोप उनको बदनाम करने की नीयत से सोची समझी साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed