फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Donald Trump Visits Taj Mahal By The Beast Car Or Golf Cart

गोल्फ कार्ट या द बीस्ट: ताजमहल तक ट्रंप की सवारी पर संशय बरकरार

Thu, 20 Feb 2020 10:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Feb 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Visits Taj Mahal By The Beast Car Or Golf Cart
Trump in The Beast - फोटो : Social Media
जर्जर पुल के बाद अफसरों का दूसरा बड़ा मुद्दा यह बना है कि ट्रंप होटल अमर विलास से ताज तक  अपनी कार द बीस्ट से जाएंगे या गोल्फ कार्ट से। अमेरिकी सुरक्षा अफसर चाहते हैं कि खेरिया से ताज तक द बीस्ट से जाएं।
विज्ञापन


स्थानीय अफसरों ने बताया कि सीएम योगी जो सुरक्षा का जो ब्लू प्रिंट दिया, इसमें अमर विलास से आगे ट्रंप को गोल्फ कार्ट से जाना है। अफसरों की चिंता है कि अगर अमेरिकी अफसर अड़ गए तो कार की अनुमति कैसे मिलेगी, क्योंकि प्रशासन ने अब तककिसी राष्ट्रध्यक्ष के लिए इसकी अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि ताज को प्रदूषण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि 500 मीटर दायरे में केवल ताजमहल के आस पास के लोग और स्थानीय अफसरों की कार जा सकती हैं। विदेशी नंबर की गाड़ियां इस छूट में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों ने इस संबंध में एएसआई के अफसरों से भी बात की। साथ ही गृह और विदेश मंत्रालय के अफसरों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। विचार इस पर भी हुआ है कि ट्रंप की कार को अस्थायी अनुमति दे दी जाए लेकिन इसका रास्ता नहीं मिल पाया है।



बराक ओबामा के लिए नहीं दी थी अनुमति 
आगरा। वर्ष 2015 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी ताज आने का कार्यक्रम बना था। ऐन वक्त पर यह निरस्त कर दिया गया था। इसकी एक वजह यह भी बताई गई थी कि अमेरिका के अफसर ओबामा की कार के लिए ताज के गेट तक की अनुमति चाहते थे जबकि प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed