UP: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पहुंचीं ताजमहल, पति संग किया मोहब्बत की इमारत का दीदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ट्रिफनी ट्रंप ने अपने पति के साथ आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। पहले सूर्यास्त के समय ताज देखने का कार्यक्रम था, लेकिन उन्होंने दोपहर में ही विश्व धरोहर का भ्रमण कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिफनी ने यूपी टूरिज्म के गाइड रमेश दीवान से पूछा कि ताजमहल में लगा संगमरमर और चमकीले रंग-बिरंगे पत्थर कहां से लाए गए थे। गाइड ने उन्हें बताया कि दुनिया भर से बहुमूल्य नगीनों को ताजमहल में इस्तेमाल किया गया था। तिब्बत, श्रीलंका, रूस, ईरान, चीन, इराक, मिश्र आदि देशों से नगीने मंगवाए गए थे। राजस्थान के मकराना से संगमरमर मंगवाया गया था। ताज के बनने की कहानी और इससे जुड़ा इतिहास दोनों ने उत्सुकता से सुना।
डायना बेंच पर खिंचवाईं तस्वीरें
मकबरे को देखने के बाद टिफनी और माइकल ने डायना बेंच पर एक-दूसरे का हाथ थामकर फोटो खिंचवाए। ताजमहल में उनका स्वागत वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने किया। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे। एक सप्ताह के अंदर अमेरिकी मेहमानों का ताजमहल पर यह दूसरी बार भ्रमण है। इससे पहले विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी पत्नी के साथ आए थे। टिफनी आगरा से जैसलमेर जाएंगी।
छह साल बाद ट्रंप के परिवार ने देखा ताज
वर्ष 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी इवांका ट्रंप के साथ ताजमहल का भ्रमण किया था। टिफनी ट्रंप की दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की बेटी हैं। छह साल बाद ट्रंप की बेटी टिफनी ने अपने पति के साथ ताजमहल का दीदार किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.