फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Donald Trump Jr. Visits Taj Mahal with Family Spends 45 Minutes Touring and Photo Shooting

UP: डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने किया ताज का दीदार...50 मिनट बिताए, फोटो शूट कराया; देखें वीडियो

Thu, 20 Nov 2025 03:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 03:52 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बृहस्पतिवार को ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम रहे।

विज्ञापन
Donald Trump Jr. Visits Taj Mahal with Family Spends 45 Minutes Touring and Photo Shooting
जूनियर डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर डोनाल्ड जॉन ट्रंप ने दोस्तों के साथ दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल का दीदार किया। वह बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से शिल्पग्राम स्थित फाइव स्टार होटल में अपने दोस्तों के साथ लंच किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे डोनाल्ड जॉन ट्रंप, अपनी महिला मित्र और दोस्तों के साथ गोल्फ कार्ट से ताजमहल के पूर्वी गेट पहुंचे। ताज के सामने रोमांटिक अंदाज में वह अपनी महिला मित्र के साथ नजर आए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर में जूनियर ट्रंप के ताज में पहुंचते ही अमेरिकी एडवांस टीम के साथ पुलिस, पर्यटन पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षा घेरा बनाया। रॉयल गेट और सेंट्रल टैंक पर लगी डायना सीट पर बैठकर जूनियर ट्रंप ने साथियों संग फोटो शूट कराया। टूरिस्ट गाइड नितिन सिंह से जूनियर ट्रंप ने ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला, पच्चीकारी, संरक्षण और मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज के बारे में सवाल किए। 
विज्ञापन


पूछा कि कारीगर कहां से आए, निर्माण में कितना समय लगा और इसमें उपयोग किए गए संगमरमर के बारे में जानकारी ली। मुख्य मकबरे पर शाहजहां और मुमताज की कब्र भी देखी। करीब चार बजे ताजमहल से बाहर आए। डोनाल्ड जॉन ट्रंप ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 मिनट तक ताज में रहे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जॉन ट्रंप यानी जूनियर ट्रंप तीन घंटे तक शहर में रहे। उन्होंने दोपहर का भोजन होटल में किया और उसके बाद लगभग 3 बजे अपने दोस्तों के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने 50 मिनट तक का समय ताजमहल में बिताया। इसके बाद करीब पौने पांच बजे खेरिया एयरपोर्ट से गुजरात के जामनगर को विशेष विमान से रवाना हुए।

रॉयल गेट कराया खाली
ताजमहल के रॉयल गेट और सेंट्रल टैंक पर मौजूद पर्यटकों को पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने हटाकर वीआईपी के लिए खाली कराया। पर्यटक दूर से ही अपने फोन से फोटो और सेल्फी लेते नजर आए।


पांच साल पहले आए थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान पांच साल पहले डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल देखने आए थे। उन्होंने पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरिड के साथ 24 फरवरी 2020 को ताजमहल का दीदार किया था। वह 85 मिनट तक ताज में रहे थे और 300 से ज्यादा फोटो पत्नी और बेटी के साथ ताजमहल में खिंचवाए थे। तब ट्रंप ने भी गाइड नितिन सिंह से ताज के इतिहास, वास्तु और पच्चीकारी के बारे में 50 से ज्यादा सवाल पूछे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ताज में तय समय से 40 मिनट पहले ही पहुंच गए थे। गाइड नितिन सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार को ताज दिखाने वाले गाइड बन गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ नितिन अब तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे इमैनुअल मैक्रों, इस्राइल के राष्ट्रपति रहे जेयर बेाल्सोनारो, कनाडा के प्रधानमंत्री रहे जस्टिन ट्रूडो, बेल्जियम के राजा फिलिप को ताज दिखा चुके हैं। नितिन को तब व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने स्मृति चिह्न उपहार के तौर पर दिया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed