फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Don't assimilate religion by compulsion: Vihsant Sagar Maharaj

धर्म मजबूरी से नहीं मजबूती से करो आत्मसात: विहसंत सागर महाराज

Wed, 07 Jul 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Don't assimilate religion by compulsion: Vihsant Sagar Maharaj
मैनपुरी। धर्म मजबूरी से नहीं मजबूती से आत्मसात करो। यह बात मुनिश्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने प्रवचन में कही। वहीं मुनिश्री 108 विश्व सूर्य सागर महाराज ने कहा कि धन्य होते है, वे लोग जिनके जीवन की हर बात देवशास्त्र गुरु से शुरू और वही पर खत्म होती है।
विज्ञापन

मुनिश्री विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में भगवान शांतिनाथ प्रभु का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद नित्य नियम पूजन किया गया। सर्वतोभद्र में गुरु द्वय की आहार चर्या संपन्न हुई। सामयिक और स्वाध्याय के बाद भव्य संगीत मय गुरु पूजा का आयोजन डॉ. सुशील जैन के परिवार की ओर से किया गया। पूजा के बाद बाद मुनिश्री का विहार करहल की ओर हुआ।
विज्ञापन

नगर भ्रमण के दौरान भांवत चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने गुरु वंदना की और गुरुजी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद कमल, राजीव, अभिषेक, शुभम, अक्षत, प्रेमनाथ, हेमंत, बॉबी, नीरज, ध्रुव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नवग्रह शांति विधान कल
करहल। नगर के पुराना थाना रोड स्थित श्री दिगंबर जैन पाशर्वनाथ जिनालय नसियाजी में स्व. सुशील चंद्र जैन की स्मृति में नौ जुलाई को नवग्रह शांति विधान का आयोजन किया जाएगा। विशाल जैन रपरिया ने बताया कि सुबह सात बजे जिनअभिषेक के बाद नवग्रह विधान आचार्य संजय जैन द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed