फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dolly, garima and Rina became a super mom

डॉली, गरिमा और रीना बनीं सुपर मॉम

Mon, 15 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dolly, garima and Rina became a super mom
अमर उजाला और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज का संयुक्त आयोजन - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज सुपर मॉम कान्टेस्ट में महिलाओं ने हुनर का प्रदर्शन किया। 11 प्रतिभागियों के बीच सुपर मॉम बनने के लिए जोरदार मुकाबला हुआ। इनमें डॉली अग्रवाल प्रथम, गरिमा सिंह द्वितीय और रीना अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

शहर की महिलाओं के लिए रविवार को सर्व एसआरके मॉल में खास मौका था। सुपर मॉम कान्टेस्ट में हिस्सेदारी करने वाली 11 प्रतिभागी पूरी तैयारी के साथ आई थीं। एंकर ज्योति ने महिलाओं के साथ टंग ट्विस्टर समेत कई मनोरंजक गेम्स खेले। विजेताओं को कैच मसाले और पारले बेकस्मिथ दी ओरिजनल मारी की ओर से गिफ्ट दिए गए। मंच पर जमकर डांस हुआ। मनोरंजन के बीच ही प्रतिभागी खाना-पीना राउंड में लजीज व्यंजन बनाने में लगी रहीं। होटल रेडिसन के एक्जीक्यूटिव शेफ खेमराज और डायटीशियन डा. पायल सेठ ने प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन

दूसरा राउंड सवाल-जवाब का रहा। इसमें भी प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। पजल साल्विंग राउंड के बाद डॉली अग्रवाल को विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर गरिमा और तीसरे पर रीना अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ तपन ग्रुप की प्रीति गुप्ता, डा. शिवानी चतुर्वेदी, डा. पायल सेठ ने दीप जलाकर किया। कान्टेस्ट के सहयोगी कैच साल्ट एंड स्पाइसेज, पारले बेकस्मिथ ओरिजिनल इंग्लिश मारी व सहेली रहे। कैच मसाले की ओर से पुष्पेंद्र शर्मा, पारले से मुक्तेश अग्रवाल, सहेली से गोविंद शरण पांडे मौजूद रहे। 


सहेली नहीं है हानिकारक
स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिवानी चतुर्वेदी ने महिलाओं को हेल्थ, हाइजीन और फैमिली प्लानिंग के बारे में जानकारी दी। बताया कि अधिकांश महिलाएं लाइफ स्टाइल डिजीज का शिकार हो रही हैं। खानपान की आदतों की वजह से मोटापा बढ़ रहा है। सहेली सबसे सुरक्षित नान स्टेरायड गर्भ निरोधक गोली है, जो कि बिल्कुल भी हानिकारक नहीं है। वजन बढ़ना, अनचाहे बाल या सिरदर्द जैसे कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

ये प्रतिभागी रहीं शामिल
गरिमा गर्ग
सरल डावर
निधि अग्रवाल
संध्या गुप्ता
रीना अग्रवाल
रेनू भारद्वाज
गरिमा सिंह
डॉली अग्रवाल
शिखा शर्मा
सीमा अग्रवाल
मंजू वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed