फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dogs who were burnt with acid found their shelter Caspers Home helped

बेजुबानों पर जुल्म: तेजाब से जिन कुत्तों को जलाया गया था...मिला अपना आसरा, कैस्पर्स होम ने की मदद

Fri, 20 Sep 2024 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 09:21 AM IST
सार

आगरा में  एसिटी अटैक में झुलसे कुत्तों को अपना आसरा मिल गया है।  नगर निगम और कैस्पर्स होम ने इन कुत्तों को मोहल्ले में छोड़ा। इसके साथ ही पशु क्रूरता कानून की जागरूकता के पोस्टर भी चस्पा किए हैं। 
 

विज्ञापन
dogs who were burnt with acid found their shelter Caspers Home helped
कुत्तों के साथ क्रूरता न हो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नाई की मंडी में एसिड अटैक में झुलसे दो कुत्तों को आखिरकार फिर से अपना आसरा मिल गया। कैस्पर्स होम में इलाज के बाद उन्हें नगर निगम और होम की संचालिका ने मोहल्ले में छोड़ दिया। कुत्तों के साथ क्रूरता न हो, उसके लिए लोगों को जागरूक भी किया। साथ ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित कानून की जानकारी वाले पोस्टर भी चस्पा किए।
विज्ञापन


कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि नाई की मंडी इलाके में 1 महीने पहले 4 कुत्तों पर तेजाब फेंका गया था। इनमें से 2 की माैत हो गई थी, जबकि 2 की हालत गंभीर थी। जानकारी पर वो पहुंची थीं। कुत्तों को अपने होम में भर्ती कराया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों को नहीं पकड़ा जा सका। उधर, कुत्तों का इलाज करा रही थीं।
विज्ञापन


कुत्ते बिल्कुल ठीक हो गए। इस पर उन्हें उनके मोहल्ले में छोड़ा था। इस पर पुलिस और नगर निगम की टीम को जानकारी दी गई। इस पर पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय सिंह पहुंचे। मोहल्ले में कुत्तों को छोड़ने के साथ ही पशु क्रूरता से संबंधित कानून लिखे हुए पोस्टर भी चस्पा कराए। इस दौरान संस्था के मुकुल कुमार और ऋषभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed