फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dogs roaming inside Banke Bihari Temple in Vrindavan in Mathura, video viral

VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में घूम रहे कुत्ते, दृश्य देख फूटा आक्रोश; महिलाओं ने गंगाजल छिड़क किया शुद्धिकरण

Wed, 21 Jan 2026 07:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 21 Jan 2026 07:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित बांकेबिहारी मंदिर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुत्ते मंदिर परिसर में घूमते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर गोस्वामी समाज की महिलाओं ने सवाल खड़े किए हैं। इसे मंदिर की सुरक्षा में चूक बताया है।

विज्ञापन
dogs roaming inside Banke Bihari Temple in Vrindavan in Mathura, video viral
बांकेबिहारी मंदिर में कुत्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के द्वारों पर कड़े पहरे के बावजूद अंदर चौक में कुत्ते घुस आए और घूमने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर के गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही श्रीबाकेबिहारी हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। गोस्वामी महिलाओं ने बुधवार को गंगाजल छिड़क कर मंदिर का शुद्धीकरण किया है।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए कदम-कदम पर 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा मंदिर के सभी द्वारों पर पुलिसकर्मियों के साथ निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं। कड़ी पहरेदारी के बीच सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो गई और मंदिर में कुत्ते घुस गए। काले और सफेद रंग के दो कुत्ते मंदिर के चौक में घूमते नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने कुत्तों के घूमते हुए का वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। मंदिर के चौक में कुत्ते घूमने पर मंदिर के सेवायत गोस्वामी परिवार की महिलाएं बुधवार दोपहर को तांबे के कलश में गंगाजल लेकर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक एवं चौक में गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण किया।
विज्ञापन




 

मंदिर के सेवायत परिवार की नीलम गोस्वामी एवं यामिनी गोस्वामी ने कहा कि इस तरह की घटना पहले मंदिर में कभी नहीं हुई। मंदिर में कुत्ते घूमने पर प्रांगण में गंगाजल छिड़ककर शुद्धी की गई है। उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कमेटी मंदिर की व्यवस्थाएं न देखकर मंदिर का धन, संपत्ति एवं जमीन को देखने में लगी है। यदि कुत्तों की वजह से मंदिर में भगदड़ मच जाए या वह श्रद्धालुओं को नुकसान पहुंचा दें तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। क्या उसके लिए भी गोस्वामियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। मंदिर प्रांगण में कुत्तों के आने जाने पर गंगाजल छिड़कने वालों में रेनू गोस्वामी, पिंकी गोस्वामी, सुमन, अनुराधा, आशा, मधु, दीपा, राधा, संध्या एवं मीना गोस्वामी आदि उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें-एटा हत्याकांड: मां, बाप, पत्नी, बेटी की हत्या...ईंट से कुचलकर सबको मार डाला; रत्ना की इस बात से हैवान बना कमल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed