फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs become aggressive in the scorching heat children more at risk

सावधान: भीषण गर्मी में आक्रामक हुए कुत्ते, यदि काट ले तो शीघ्रता से कर लें ये 6 काम; कम हो जाएगा खतरा

Mon, 17 Apr 2023 10:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 10:50 PM IST
सार

डॉक्टर कहते हैं, कुत्ते के काटने के बाद शीघ्रता से इसके लिए प्राथमिक उपचार लेना चाहिए। यदि काटे हुए जगह पर घाव नहीं है तो उस हिस्से को गर्म पानी और साबुन से धो लें। आप एहतियात के तौर पर जीवाणुरोधी लोशन भी लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Dogs become aggressive in the scorching heat children more at risk
कुत्ते हुए आक्रामक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी आगरा में  गर्मी बढ़ने की वजह से कुत्ते ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। जिला अस्पताल में एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) लगवाने के लिए सोमवार को 462 मरीज पहुंचे। बीते महीने के मुकाबले ओपीडी में कुत्ता काटे के मरीज दोगुने हो गए हैं।

विज्ञापन

मरीजों की संख्या 450 के पार 

एआरवी ओपीडी प्रभारी डॉ. केसी धाकड़ ने बताया कि गर्मी में कुत्ते ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। 20-25 दिनों में एआरवी लगवाने वाले मरीजों की संख्या 450 के पार पहुंच गई है। 80 फीसदी मामले कुत्ता काटने और बाकी बंदर काटने के हैं। इनमें बच्चों की संख्या करीब 30 फीसदी है। जख्म देखकर इनकी डोज तय की जा रही है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि अभी 700 वाॅइल का स्टाक है और मरीज बढ़ते देख और वाॅइल मंगवाई गई हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुत्ते के काटने के बाद सबसे पहले खतरा घाव के संक्रमण का रहता है। जहां तक बात रेबीज वायरस की है तो यह संक्रमित जानवर के लार के घाव के साथ सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है। रेबीज संक्रमण के लक्षण फ्लू के समान हो सकते हैं, जिसमें कमजोरी या बेचैनी, बुखार या सिरदर्द की समस्या होती है। काटने वाली जगह पर चुभन या खुजली भी बनी रह सकती है। इस प्रकार के संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए कुत्ते के काटने के आठ घंटे के भीतर रेबीज का इंजेक्शन लगवाना आवश्यक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची इस टीवी एक्टर की मां, बोलीं- किचिन में चाय बनाते समय की अभद्रता

इन छह बातों का ध्यान रखें

कुत्ते के काटने के बाद प्रारंभिक तौर पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। 
सबसे पहले घाव को धो लें। हल्के गुनगुने पानी और साबुन का प्रयोग करें।
किसी साफ कपड़े की मदद से रक्तस्राव को कम करने की कोशिश करें।
यदि आपके ओवर-द-काउंटर एंटीबायोटिक क्रीम है तो उसे लगाएं।
प्राथमिक घरेलू उपायों के बाद तुरंत डॉक्टर से मिलें।
डॉक्टर की सलाह पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं।
कुत्ते के काटने के लक्षणों जैसे लालिमा, सूजन, दर्द और बुखार आदि पर विशेष ध्यान रखें। इसके बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed