फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   controversy over the mother of Agra-based TV actor Sparsh Srivastava has once again reached the police statio

UP: पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची इस टीवी एक्टर की मां, बोलीं- किचिन में चाय बनाते समय की अभद्रता

Mon, 17 Apr 2023 10:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 10:29 PM IST
सार

आगरा के रहने वाले टीवी अभिनेता और डांसर स्पर्श श्रीवास्तव की मां का विवाद एक बार फिर थाने पहुंचा है। उन्होंने अपने पति और बड़े बेटे पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। 
 

विज्ञापन
controversy over the mother of Agra-based TV actor Sparsh Srivastava has once again reached the police statio
थाना जगदीशपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में रह रहे टीवी एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव की मां का विवाद एक बार फिर थाने पहुंचा है। उन्होंने पति, बड़े बेटे और बहू पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये है मामला

अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव का घर जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में हैं। उनकी मां ने अपनी शिकायत में कहा कि पति से विवाद चल रहा है। दीवानी में मुकदमे विचाराधीन हैं। वह मजबूरी में छोटे बेटे के साथ मुंबई में रहती हैं। वह अभिनेता है। वह मुकदमों की पैरवी के लिए आगरा आती रहती हैं। इस दौरान अपने घर में रुकती हैं। 15 अप्रैल को भी आई थीं। आरोप लगाया कि वह किचिन में चाय बना रही थीं। तभी पति, बड़ा बेटा और बहू आ गए। उन्होंने अभद्रता की। घरेलू सामान के बारे में पूछने पर गालीगलौज की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ हत्याकांड: शूटर अरुण से जुड़े पांच सवाल कर रहे जांच एजेंसियों को परेशान? जवाब मिले तो सुलझेगी गुत्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये बोले अभिनेता के चाचा

वहीं अभिनेता के चाचा मुकेश श्रीवास्तव का कहना है कि उनके भाई पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। उनकी भाभी मकान पर कब्जा करना चाहती हैं। इसी वजह से आए दिन झूठे आरोप लगाती हैं।  थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मामला पारिवारिक है। इस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी पति-पत्नी के बीच विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed