फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs attacked children wearing masks, injured

Agra News: मास्क लगाए बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला, घायल

Tue, 26 Mar 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Mar 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Dogs attacked children wearing masks, injured
मास्क लगाए बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला, घायल
विज्ञापन

-जिला अस्पताल में कराया भर्ती, शहर और दन्नाहार में हुईं घटनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। होली की मस्ती के बीच चेहरे पर डरावना मास्क लगाए दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाएं दन्नाहार और शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुईं।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पनिहार निवासी प्रदीप कुमार का 10 वर्षीय पुत्र शिवम मंगलवार की सुबह चेहरे पर मास्क लगाकर घर के बाहर रंग खेल रहा था। तभी गली में घूम रहे कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर बालक गिर गया। बच्चे पर कुत्तों को हमला करते देख परिजन व आसपास के लोग आ गए। कुत्तों को खदेड़ कर भगाया। गंभीर हालत में शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई निवासी नीरज का दो वर्षीय पुत्र दोहरी मंगलवार की दोपहर घर के बाहर मास्क लगाकर खेल रहा था। पास ही परिजन व आसपास के लोग मौजूद थे। तभी एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। उसके हाथ और पैर में काट लिया। परिजन ने डंडा आदि से कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया। घायल बालक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed