फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dog stuck on metro track operations had to be stopped

UP: मेट्रो के ट्रैक पर फंसा कुत्ता...मच गई अफरातफरी, रोकना पड़ा संचालन; दो घंटे बाद किया जा सका रेस्क्यू

Wed, 07 May 2025 10:02 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 07 May 2025 10:02 PM IST
सार

आगरा में मेट्रो ट्रैक पर कुत्ता पहुंचने से अफरातफरी मच गई। मेट्रो का संचालन बंद करना पड़ा। इसके बाद पहुंची नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
Dog stuck on metro track operations had to be stopped
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते निगम कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह एक कुत्ता मेट्रो ट्रैक की दोनों पटरियों के बीच में फंस गया। यहां पर बिजली की लाइन भी थी। इसकी जानकारी पर मेट्रो स्टेशन कर्मचारियों और स्थानीय यात्रियों का आवागमन रोका गया। 
विज्ञापन


नगर निगम की डॉग रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित मेट्रो लाइन से बाहर निकाल लिया गया। पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे रेलवे ट्रैक के बीच कुत्ता फंसा होने की जानकारी मिली थी। वह लाइन के तंग और गहराई वाले हिस्से में फंसा हुआ था, जो मेट्रो ट्रैक के नीचे आता है। 
विज्ञापन


 

उस स्थान पर हाई वोल्टेज करंट चालू था, जिससे रेस्क्यू टीम के लिए भी जान का खतरा बना था। इस पर मेट्रो प्रशासन ने ट्रैक की बिजली आपूर्ति को बंद किया। कुछ देर के लिए रूट की मेट्रो सेवा अस्थाई रूप से रोक दी गई। कुत्ता डरा हुआ था। सावधानी से टीम ने लोहे के ट्रैक और पटरियों के बीच पहुंच कर उसे बाहर निकाला। कुत्ते को एबीसी सेंटर ले जाया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed