फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dog: Bitten more than 12 people in one night villagers themselves hunted

खूंखार कुत्ते का आतंक: एक रात में 12 से ज्यादा लोगों को काटा, फिर ग्रामीणों ने खुद ही कर डाला उसका शिकार

Wed, 30 Jul 2025 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 01:09 PM IST
सार

कासगंज के पटियाली में खूंखार कुत्ते ने 12 से ज्यादा लोगों को काट लिया। उसके हमले से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को घेरकर मार डाला। 

विज्ञापन
dog: Bitten more than 12 people in one night villagers themselves hunted
कुत्ते का काटना - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात पागल कुत्ते ने 12 से अधिक ग्रामीणों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे इलाके में खलबली मच गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर कर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


गांव नरदोली में सोमवार की रात ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान एक पागल कुत्ता गांव में घुस आया। उसने गांव में आते ही घरों के बाहर बंधे पालतू पशुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुत्ते के काटने पर पशु रस्सियां तोड़कर इधर-उधर रंभाने लगे तो ग्रामीण नींद से जाग गए। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो कुत्ता पशुओं पर लगातार झपट रहा था। ग्रामीणों ने पशुओं को बचाने का प्रयास किया तो कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान कुत्ते ने एक-एक करके 12 से अधिक ग्रामीणों को काट लिया। इसमें बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक शामिल रहें, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन



ग्रामीण समझ गए कि कुत्ता पागल हो गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौके पर ही मार डाला। कुत्ते के काटने से सुजीत सिंह (30),लक्षमण सिंह (8),भानु शाक्य (18),राजू गुप्ता (35),संजीव शाक्य (32),अतर पाल सिंह (65 ),अजयपाल सिंह (40) समेत अन्य ग्रामीण घायल हो गए। कुछ ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंचकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए। वहीं, कुछ ने निजी चिकित्सक के पास जाकर इंजेक्शन लगवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से सहमे ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि उनके इलाके में आमतौर पर कुत्तों का आतंक नहीं रहता। रात में पागल कुत्ता कहीं से गांव में घुस आया। इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते, उसने एकाएक हमला बोलना शुरू कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं।


पटियाली सीएचसी पर पहुंचे 50 मरीज
पटियाली सीएचसी की चिकित्साधीक्षक डॉक्टर शिवाश्री ने बताया कि कुत्ते और बंदर द्वारा काटने के 50 मरीज मंगलवार को पहुंचे थे। इनको वैक्सीन लगाई गई है। सीएचसी पर वैक्सीन का काफी मात्रा में स्टॉक मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed