फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors strike: OPD locked 3000 patients returned without treatment

चिकित्सकों की हड़ताल: ओपीडी पर लगा दिया ताला, बिना इलाज लौटे 3000 मरीज; देखें वीडियो

Tue, 20 Aug 2024 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 08:48 AM IST
सार

कोलकाता मामले को लेकर आगरा में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। आठवें दिन ओपीडी तो चली, लेकिन 12 बजे ही बंद कर दी गई। इसके बाद ओपीडी में ताला लगा दिया गया। 
 

विज्ञापन
Doctors strike: OPD locked 3000 patients returned without treatment
जूनियर डॉक्टरों ने जारी रखी हड़ताल - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के जूनियर डॉक्टरों ने आठवें दिन हड़ताल जारी रखी। मरीजों को बाहर निकाल ओपीडी पर ताला लगा दिया। मरीज इलाज के लिए भटकने को विवश हुए। घंटों इंतजार के बाद करीब 3000 मरीज लौट गए।
विज्ञापन

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। उन्होंने सोमवार को भी ओपीडी नहीं चलने दी। सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक होती है। जूनियर डॉक्टरों ने सुबह 9 बजे ओपीडी के पर्चा-दवा काउंटर और रक्त संग्रह केंद्र को बंद करा दिया। गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन







 

दूरदराज से आए मरीज गुहार लगाते रहे, लेकिन हड़ताल का हवाला देकर लौटा दिया गया। फिर भी कई मरीज ओपीडी खुलने की आस में गेट के आसपास घंटों बैठे रहे। एसएन मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. साहिल ने कहा कि दोषियों को फांसी, सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत अन्य मांगें सरकार ने नहीं मानी हैं। हड़ताल जारी रहेगी।
ये बोले मरीज:

 

दर्द का नहीं मिला इलाज
अकोला के रामवीर सिंह चाहर ने बताया कि कान में दर्द और मवाद आ रहा है। एसएन में दिखाने के लिए आया तो यहां ताला लगा था। इलाज नहीं मिला।


 
विज्ञापन

तेज था बुखार, लौटना पड़ा
नगला बूढ़ी की लक्ष्मी ने बताया कि बेटे को तेज बुखार है। चेहरा लाल है। एसएन में डॉक्टर नहीं बैठे। अब जिला अस्पताल जा रही हूं।

 

खून की जांच नहीं हुई
ओपीडी में औसतन 800 मरीज खून की जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और एमआरआई वाले होते हैं। ओपीडी बंद होने से ये जांचें भी नहीं हो पा रही हैं। इमरजेंसी में ही मरीजों को ये सुविधाएं मिल रही हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि इमरजेंसी और आईसीयू में गंभीर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। उन्हें उपचार भी मिल रहा है।

 

राखी की जगह बांधी काली पट्टी
कोलकाता कांड के विरोध में महिला डॉक्टरों ने अपने साथी डॉक्टरों की कलाई पर काली पट्टी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। एसएन रेजिडेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डाॅ. महिपाल यादव ने कहा कि कोलकाता में हमारी बहन के साथ दरिंदों ने जघन्य अपराध किया है। जब तक उसके दोषी फांसी पर नहीं लटकेंगे, आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। इसके विरोध में काला रक्षाबंधन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed