फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors' negligence took the girl's life, demand for compensation and job raised

Agra News: डाॅक्टरों की लापरवाही ने ली थी युवती की जान, मुआवजा-नाैकरी की उठी मांग

Thu, 22 May 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Doctors' negligence took the girl's life, demand for compensation and job raised
मैनपुरी। कन्नौज के छिबरामऊ स्थित एक निजी अस्पताल में रुचि गुप्ता नामक युवती की इलाज के दौरान हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर एमएलसी विजय शिवहरे को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि राजेश गुप्ता की पुत्री रुचि को मामूली बुखार होने पर 18 मई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने पीड़ित परिवार पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। ज्ञापन में मांग की गई है कि लाठीचार्ज के दोषी सीओ और एसएचओ को तत्काल निलंबित किया जाए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। अस्पताल संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा तथा एक सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेशचंद्र बंसल बीनू, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव केके गुप्ता और जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed