फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors making people aware about vaccination of children in Agra

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: न बरतें ढिलाई, टीका ही है कोरोना की दवाई, बच्चों का जरूर कराएं टीकाकरण

Sat, 07 May 2022 01:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 May 2022 01:41 PM IST
सार

आगरा में 5 से 12 साल तक के बच्चों के टीकारण के लिए चिकित्सक, ग्राम प्रधान व समाजिक संगठन लोगों का जागरुक कर रहे हैं।

विज्ञापन
Doctors making people aware about vaccination of children in Agra
बच्चे को टीका लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की चौथी लहर में बच्चे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं, ऐसे में कोविड नियमों की अनदेखी ठीक नहीं है। कोई ढिलाई न बरतें और अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं। असल में वैक्सीन ही कोरोना की दवाई है। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. नंदन सिंह का कहना है कि ताज नगरी में कोरोना की तीन लहर गुजर चुकी है। पहली लहर में कोरोना का टीका विकसित नहीं हुआ था, लेकिन 16 जनवरी 2020 को वैक्सीन लगना शुरू हुई जिन लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया, उनकी हालत गंभीर नहीं बनी। 

विज्ञापन


तीसरी लहर आने तक अधिकांश लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली थी, जिस कारण उनमें मामूली लक्षण मिले। अब चौथी लहर की दस्तक हो चुकी है, इसमें बच्चे भी मिल रहे हैं। ऐसे में मास्क लगाना, सामाजिक दूरी और हाथों की सफाई को गंभीरता से अपनाएं। खासतौर से अपने पांच से 12 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन जरूर करवा लें, असल में टीका कोरोना वायरस से बचाव की दवा है।

विज्ञापन

टीकाकरण से होता है कोरोना से बचाव

एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ अजीत चाहर का कहना है कि कोरोना की वैक्सीन लगने से शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है, जिससे वायरस प्रभावी साबित नहीं होता। अधिकांश आबादी को टीका लग चुका है अब पांच से 12 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन शुरू होने वाला है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को टीका जरूर लगवा दें। इससे बच्चे भी सुरक्षित हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में अभिभावकों को कर रहे प्रेरित

बरौली अहीर के ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह काका का कहना है कि गांव में टीकाकरण के लिए लोग जागरूक हैं और काफी हद तक टीकाकरण हो चुका है। पांच से 12 साल तक के बच्चों के टीका लगवाने के लिए भी हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों में भी बच्चों के टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed