{"_id":"61dd02a9b88af20b677990bf","slug":"doctor-yogita-murder-case-hearing-next-dat","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड: तारीख पर आए पिता को मिली मायूसी, अदालत ने दी 28 जनवरी को सुनवाई की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड: तारीख पर आए पिता को मिली मायूसी, अदालत ने दी 28 जनवरी को सुनवाई की तिथि
Tue, 11 Jan 2022 09:38 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:38 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कालेज की जूनियर डॉक्टर की हुई थी हत्या, अब 28 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई, तारीख पर आए थे पिता
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में पीजी की छात्रा डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी। मगर, कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। अब उनके केस में 28 जनवरी की तारीख सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
नई दिल्ली के नजफगढ़ निवासी अंबेश कुमार की बेटी डॉ. योगिता गौतम की 18 अगस्त 2020 को हत्या कर दी गई थी। वह एसएन मेडिकल कालेज से पीजी कर रही थीं। वह नूरी गेट में किराये पर कमरा लेकर रहती थीं। पुलिस ने हत्याकांड के मामले में आरोपी डॉ. विवेक तिवारी को जेल भेजा था। वह उरई, जालौन में चिकित्सा अधिकारी था। कानपुर का रहने वाला था। वह डॉ. योगिता को कार से ले गया था। आरोप है कि उनकी हत्या कर दी। शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया था।
विज्ञापन
अंबेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट में लगाई चार्जशीट में 30 से अधिक गवाह बनाए हैं। केस में बेटा डॉ. मोहिंद्र गौतम वादी है, जबकि वो खुद गवाह हैं। बेटे की गवाही और जिरह पूरी हो चुकी है। अब उनकी गवाही के बाद जिरह होनी है। सोमवार की तारीख लगी थी। वह कोर्ट आए थे। अब उन्हें अगली तारीख 28 जनवरी दी गई है।
विज्ञापन
डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड: बेटी की मौत के साथ टूट गए परिवार के सपने, एक साल बाद भी पेश नहीं की बालों की डीएनए रिपोर्ट