{"_id":"64cf4e91b6cdcf59b4075a77","slug":"doctor-said-in-agra-which-disease-eating-which-fruit-cures-disease-twice-as-fast-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेहत की बात: बीमारी के हिसाब से फल खाएं, दोगुनी गति से रोग दूर भगाएं; जानें डॉक्टर की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत की बात: बीमारी के हिसाब से फल खाएं, दोगुनी गति से रोग दूर भगाएं; जानें डॉक्टर की सलाह
Sun, 06 Aug 2023 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:19 PM IST
सार
आगरा में विशेषज्ञ ने कहा कि बीमारी के हिसाब से फल खाने पर व्यक्ति दोगुनी गति से ठीक होता है। जानें डॉक्टर किस बीमारी में कौन सा फल खाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
फल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्मी और उमस भरे मौसम में लोग कई तरह की बीमारियों से परेशान रहते हैं। पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है। बच्चे और बड़े दवाइयां खा-खाकर परेशान हो जाते हैं। ऐसे में यदि अपनी डाइट में बीमारियों के हिसाब से फल का चयन करें तो इम्युनिटी बढ़ेगी और बीमारी से जल्द छुटकारा भी पाया जा सकेगा। यह कहना है कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल के डॉक्टर छत्रजीत सिंह जुनेजा का।
विज्ञापन
डॉ. जुनेजा ने बताया कि कई बीमारियां ऐसी हैं, जिनके लिए दवा के साथ-साथ अगर फल खाएं तो दोगुनी गति से बीमारियां ठीक होती हैं। मानसून सीजन में कभी बारिश तो कभी उमस से लोग परेशान हैं। टाइफाइड, वायरल बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- IBPS RRB PO Exam 2023: परीक्षा में सर्वर हैक, बाहर से ऑपरेट किए जा रहे कंप्यूटर; परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
टाइफाइड बुखार : शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ताजे फलों का रस, नारियल पानी, नींबू का रस, अंगूर, खुबानी जैसे फल खाएं।
डेंगू : शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए चकोतरा, कीवी व खुबानी खाएं। कच्चे पपीते का प्रयोग करें।
मलेरिया : चुकंदर, गाजर, पपीता, मौसमी, अंगूर, जामुन, नींबू, संतरा जैसे विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर फल व सब्जियां खाएं।
यह भी पढ़ेंः- भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल की सजा: विपक्षी बोले- राहुल गांधी की तरह तुरंत रद्द हो संसद सदस्यता

चिकनगुनिया : विटामिन सी और ई से भरपूर फलों जैसे कीवी, संतरे, अमरूद, अनानास, पपीता, मौसमी, आंवला, आम, खरबूजे, अनार का सेवन करें।
वायरल बुखार : खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू और अंगूर में उच्च स्तर के फ्लेवोनोइड और विटामिन सी होते हैं। इनका प्रयोग करें।
जोड़ों का दर्द : संतरे, अंगूर, नींबू विटामिन सी से भरपूर फल खाएं। इससे जोड़ों में होने वाली सूजन भी ठीक होती है।