{"_id":"683e813cb5c8ee8db20caa1e","slug":"doctor-no-noc-incomplete-certificates-applied-for-license-of-18-hospitals-and-labs-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डाॅक्टर न एनओसी...18 अस्पताल-लैब के लाइसेंस के लिए लगाए अधूरे प्रमाणपत्र, मिल रही गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डाॅक्टर न एनओसी...18 अस्पताल-लैब के लाइसेंस के लिए लगाए अधूरे प्रमाणपत्र, मिल रही गड़बड़ी
Tue, 03 Jun 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:29 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग में 1317 अस्पताल-लैब के लाइसेंस के नवीनीकरण को आवेदन किया है। इनके सत्यापन में गड़बड़ी मिल रही हैं। चिकित्सकों को मौके पर बुलाकर सत्यापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
आगरा में अस्पताल-पैथोलॉजी लैब के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कई संचालक मानकों से खिलवाड़ कर रहे हैं। सत्यापन में 18 अस्पातल-लैब में एनओसी समेत अन्य प्रमाणपत्र अधूरे मिले हैं। डॉक्टर भी नहीं मिले। ऐसे में संबंधित चिकित्सक को बुलाकर सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
स्वास्थ्य विभाग में बीते साल 1317 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हुए हैं। इनमें 537 अस्पताल, 523 क्लीनिक, 149 पैथोलॉजी लैब और 108 डायग्नोस्टिक सेंटर हैं। अब 2025-30 तक के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। अभी तक हर साल लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा रहा था। इनमें से 50 से अधिक लैब और अस्पताल का सत्यापन किया है। इनमें से 17 मानकों के आकलन में 18 में अधूरे प्रमाणपत्र मिले हैं। आईसीयू में विशेषज्ञ नहीं थे, लैब में चिकित्सक नहीं मिले। इस पर बताया गया कि किसी कार्य से बाहर गए हैं। अग्निशमन विभाग, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बाॅयोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, पैरामेडिकल स्टाफ के अनुभव-चिकित्सकीय प्रमाणपत्र समेत अन्य की एनओसी भी नहीं थी। तय से अधिक बेड मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ प्रभारी डॉ. अमित रावत का कहना है कि सत्यापन में अधूरे प्रमाणपत्र मिलने पर संचालकों को नोटिस देकर इनको दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया है। चिकित्सक नहीं मिलने पर उनसे संबंधित अस्पताल में सेवाएं देने के बारे में पुष्टि की जा रही है। शपथपत्र भी ले रहे हैं। सभी मानक पूरे होने पर ही इनके लाइसेंस का नवीनीकरण होगा।