फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctor beat up young man police registered case

UP: क्लीनिक से लाैटे डाॅक्टर का अनजान युवक को देख खाैल उठा खून...किया ऐसा हश्र, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 30 Apr 2025 11:09 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 30 Apr 2025 11:09 PM IST
सार

आगरा के न्यूरो फिजीशियन डाॅ.नरेश शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने कारोबारी के कर्मचारी से मारपीट की है।

विज्ञापन
doctor beat up young man police registered case
चिकित्सक पर युवक से मारपीट करने का आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत में न्यूरो फिजीशियन डाॅ. नरेश शर्मा के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने नालंदा प्राइड सोसाइटी के फ्लैट में काम करने आए कारोबारी के कर्मचारी को पीटा, जिसमें वो घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। उधर, डाॅ. नरेश शर्मा का कहना है कि कारोबारी को शराब पीने से टोकने पर उनसे अभद्रता कर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन



 

कावेरी काैस्तुभ सोसाइटी, सिकंदरा निवासी जगदीश कुमार मीर चंदानी ने केस दर्ज कराया है। वह संजय प्लेस में फर्नीचर का कारोबार करते हैं। उनके बेटे यश ने बताया कि 27 अप्रैल को नालंदा प्राइड, खंदारी के विशाल मेहरा के घर में फर्म के कर्मचारी वसीम और बारहखंभा, शाहगंज निवासी जतिन काम कर रहे थे। शाम 7:30 बजे जतिन भूतल पर औजार लेने आया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तभी डाॅ. नरेश शर्मा आ गए। उन्होंने आते ही मारपीट कर दी। इसके बाद लिफ्ट में जबरन छठवीं मंजिल पर ले गए। इसकी जानकारी पर जगदीश कुमार भी पहुंचे। मगर, डाॅक्टर ने उनसे भी अभद्रता की। लिफ्ट में खींचकर ले जाने का प्रयास किया।

 
विज्ञापन

उधर, डाॅ. नरेश शर्मा का कहना है कि वह क्लीनिक से लाैटकर आए थे। तभी अनजान युवक को खड़ा देखा। उससे खड़े होने का कारण पूछा। युवक ने अपने मालिक का नाम लिया। उनसे बात कराने की कहने पर इन्कार कर दिया। वह गार्ड की मदद से उसे संबंधित फ्लैट पर ले गए थे, जहां जगदीश मीरचंदानी दो लोगों के साथ शराब पी रहे थे। 

 

विरोध पर अभद्रता की। इसी दाैरान धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। इस संबंध में थाना में तहरीर दी है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। पिटाई के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed