फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor Alleges 22 Lakh Fraud by Neighbour Couple in Guest House Partnership Scam

UP: मोटी कमाई देख दंपती ने रचा ऐसा खेल, जिसमें फंस गए डॉक्टर; इस तरह गंवा बैठा 22 लाख रुपये

Sat, 27 Jun 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 10:00 AM IST
सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में एक डॉक्टर ने अपने पड़ोसी दंपती पर गेस्ट हाउस और अन्य कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर 22.42 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि रकम लेने के बाद उन्हें कारोबार से अलग कर दिया गया और पैसे मांगने पर धमकियां दी गईं।

विज्ञापन
Doctor Alleges 22 Lakh Fraud by Neighbour Couple in Guest House Partnership Scam
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले डॉ. पीके सिंह ने अपने पड़ोसी दंपती पर 22 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दंपती ने कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर यह रकम ली और बाद में उन्हें अलग कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जामुन की बागवानी से बदली तस्वीर, हर साल लाखों कमा रहे किसान; दिल्ली तक पहुंच रही कुकथला की उपज
विज्ञापन



डॉक्टर ने बताया कि पीयूष बंसल और शालिनी बंसल उर्फ मोना ठाकुर पिछले दो वर्षों से उनके ऊपर वाले फ्लैट में रहते हैं। दंपती ने उन्हें राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित श्यामजी गेस्ट हाउस, अनमोल गेस्ट हाउस, पार्किंग और अन्य कारोबार में साझेदारी और अच्छे लाभ का प्रस्ताव दिया। आरोपियों ने 15 दिसंबर, 2024 से 1 फरवरी, 2025 के बीच कुल 22,42,400 रुपये लिए। रकम नकद, ऑनलाइन और बैंक खातों के माध्यम से ली गई। रकम लेने के बाद दंपती ने उन्हें कारोबार से अलग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें


रुपये वापस मांगने पर दंपती ने 16 दिसंबर, 2024 से 17 नवंबर, 2025 के बीच 9,44,950 रुपये लौटाए। हालांकि, 12,97,450 रुपये और कारोबार में हुआ लाभ अभी भी बकाया है। 27 अप्रैल, 2025 को पीयूष बंसल ने 25 हजार रुपये का फर्जी ऑनलाइन लेनदेन संदेश भेजा। रकम खाते में न पहुंचने पर पैसे मांगने पर दंपती ने गाली-गलौज की और झूठे मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित से आवश्यक साक्ष्य भी लिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही: जिंदगी बचाने निकले आगरा के जांबाज, राहत सामग्री लेकर उड़ी सेना की मेडिकल टीम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed