फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctor advice to protect yourself from cold, cough and viral infections

सेहत की बात: गर्मी लगने पर पिया ठंडा पानी व कोल्डड्रिंक... खाई आइसक्रीम, हो गया जुकाम और खांसी; ऐसे करें बचाव

Sun, 17 Mar 2024 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 11:32 PM IST
सार

गर्मी लगने पर ठंडा पानी व कोल्डड्रिंक पी ली। या फिर आइसक्रीम खा ली। इससे जुकाम और खांसी हो रहा है। आगे पढ़ें और इससे बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह जानें...   

विज्ञापन
doctor advice to protect yourself from cold, cough and viral infections
खांसी - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पारा चढ़ने से मौसम गर्म हो रहा है। दिन में गर्मी लगी ते ठंडा पानी पीने वालों को जुकाम, खांसी और फिर वायरल बुखार हो रहा है। आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक से भी ऐसा ही हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और इमरजेंसी में ऐसे बच्चे अधिक संख्या में आ रहे हैं। 

विज्ञापन


बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में 180 और इमरजेंसी में 20 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। इसमें तेज बुखार, जुकाम-खांसी, पसली चलने की परेशानी वाले हैं। इसमें अधिकांश ने आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक खा-पी ली। इससे पहले खराश, खांसी और फिर तेज बुखार आ गया। शादी-समारोह और बाजार में तला भोजन खाने से डायरिया भी शुरू हो गया है। बच्चों को दवा देने के साथ परिजनों को ठंडी सामग्री से बचाव को भी जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन

बढ़े एलर्जी के मरीज

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन पारीक ने बताया कि सुबह-रात में ठंड और दिन में गर्मी है। इसमें मरीज ठंडी सामग्री उपयोग कर लेते हैं। इससे वायरल बुखार, सिर-मांसपेशियों में दर्द की परेशानी मिल रही है। एलर्जी से बार-बार छींक, नाक से पानी आना, गले में दर्द की दिक्कत भी मरीजों में मिल रही है। ठसके के साथ खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। इससे हर उम्र के मरीज हैं। इनको दवा देने के साथ ही बचाव के लिए भी जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल :

  • सुबह-रात में शर्ट के अंदर इनर पहनना बंद न करें।
  • कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम से अभी होली तक बचें।
  • फास्ट फूड, तले भोजन से बच्चों को खिलाने से बचें।
  • दमा, सांस के रोगी दवाएं बंद न करें, धूल-धुआं से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed