फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not take these three medicines including paracetamol Samples failed notice issued to the concerned company

UP: पैरासीटामोल सहित ये तीन दवाएं भूल से भी न लें...नमूने हुए फेल, संबंधित कंपनी को नोटिस

Sun, 08 Dec 2024 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 10:31 AM IST
सार

आगरा में औषधि विभाग ने दवा की  अवैध फैक्टरी पर छापा मारकर नमूने लिए। इनमें से तीन दवाओं के नमूने फेल हो गए। ये दर्ज और नींद की दवाएं हैं। 
 

विज्ञापन
Do not take these three medicines including paracetamol Samples failed notice issued to the concerned company
दवाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में औषधि विभाग की जांच में नींद और दर्द की दवाएं नकली मिली हैं। दवाओं के ये नमूने सिकंदरा औद्याेगिक क्षेत्र स्थित अवैध फैक्टरी से लिए गए थे। फैक्टरी दवा माफिया विजय गोयल की थी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि 22 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दवा माफिया विजय गोयल की सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्टरी पर छापा मारा था। भारी मात्रा में दवाएं, कच्चा माल और मशीनें जब्त की थीं। 14 दवाओं के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे थे। इनमें से चार की रिपोर्ट मिल गई है। तीन दवाएं नकली मिली हैं। टैबलेट अल्जोसेल.5 और अल्प्रासेफ.5 में एल्प्राजोलम साल्ट नहीं मिला है। 
विज्ञापन


दर्द निवारक दवा स्पासमोवेल में पैरासीटामोल मिला है। इसमें ट्रैमाडोल नहीं पाया गया है। फैक्टरी से खाली कैप्सूल के नमूने भी लिए गए थे। जांच में ये पास मिले हैं। कैप्सूल के कवर जिलेटिन के थे। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कंपनी को नोटिस भी दे रहे हैं। जांच से पहले ही दवाओं के नकली होने की पूरी संभावना थी। आरोपी पर पूर्व में ही ड्रग एक्ट के तहत मुकदमा लिखाया जा चुका है। दवाएं नकली होने की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed