फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not take shutdown on moving line

चलती लाइन पर शट डाउन न लें कर्मचारी

Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Do not take shutdown on moving line
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने मंगलवार की सुबह आठ बजे उपकेंद्र आलीपुर खेड़ा का निरीक्षण किया। पैनल व स्विच यार्ड की स्थिति देखी। कर्मचारियों से कहा चलती लाइन पर शटडाउन न लिया जाए। जो भी कार्य करें रोस्टिंग के दौरान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा फीडर पर निर्बाध 10 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करें। उपकरणों का बेहतर रख-रखाव करें। बरसात के मौसम में लाइन स्टाफ पूर्ण सुरक्षा के साथ कार्य करे। नौ बजे तक डिश कनेक्शन का कार्य शुरू कर दें। एसडीओ ऐंद्र कुमार शर्मा ने सुबह नौ बजे उपकेंद्र सिविल लाइन ग्रामीण पर मीटर रीडर्स व अवर अभियंता व लाइन स्टाफ के साथ समीक्षा की। ट्रांसफार्मर वाइज बीट प्लान के अनुसार बिलिंग करने और बकाएदारों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर, एसडीओ रजत शुक्ला ने सोमवार की देर शाम उपखंड करहल की अगस्त महीने की प्लानिंग की समीक्षा की। राजस्व वसूली बढाने, डिश कनेक्शन अभियान तेज करने, परिवर्तकों पर मीटरिंग कार्य तेज करने, बीट प्लान के अनुसार बिलिंग करने के निर्देश अवर अभियंताओ केा दिए। विजलेंस जेई अजीत कुमार, इंस्पेक्टर लाल सिंह, अवर अभियंता पंकज कन्नौजिया, मनीष यादव, देवकीनंदन मौजूद रहे। रात आठ बजे करहल, 8.30 बजे सिमरऊ उपकेंद्र का निरीक्षण किया। एसडीओ दिलीप भारती ने रात नौ बजे बरनाहल, 9.30 बजे कोसमा उपकेंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आबकारी मंत्री से मिले
अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल मंगलवार को आबकारी मंत्री से मिले। अधिशासी अभियंता मगेंद्र अग्रवाल, आशीष गुप्ता ने आबकारी मंत्री को पूर्व की चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। नई योजनाओं पर आबकारी मंत्री से चर्चा की। उनको बताया वर्तमान में 67 नए फीडर के सेपरेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। उपभोक्ता घर बैठे जनसेवा केंद्र, स्वयं सहायता समूह, राशन डीलर के माध्यम से बिल जमा कर सकता है।

-----
यहां करें शिकायत
उपभोक्ताओ की समस्याओ के निस्तारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 1912 चालू है। कंट्रोल रूम पर 9193304029 नंबर भी काम कर रहा है। उपभोक्ता अपनी शिकायत इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed