{"_id":"5845bb744f1c1be059448291","slug":"do-not-place-the-car-at-home-let-alone-dream","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में जगह नहीं तो कार का ख्वाब छोड़ ही दीजिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में जगह नहीं तो कार का ख्वाब छोड़ ही दीजिए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार तो छोड़िए घर में यदि बाइक खड़ी करने की जगह नहीं है तो आपके वाहन का संभागीय परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन ही नहीं होगा। इसके लिए आवेदक को शपथपत्र देना होगा। इसके अनुसार, भौतिक सत्यापन में यदि घर में पार्किंग की जगह नहीं मिली तो रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा।
पिछले दिनों प्रदूषण के मामले में ताजनगरी देश में पहले स्थान पर आ गई थी। खुली हवा में सांस लेना मानक के हिसाब से खतरनाक हो गया था। इसके तमाम कारणों में एक कारण धुआं उगलते वाहन भी थे। ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) की पिछली बैठक में वाहनों की संख्या नियंत्रित करने पर जोर दिया गया था। इसके बाद से संभागीय परिवहन विभाग ने नए दोपहिया व चौपहिया वाहनों के पंजीकरण से पूर्व वाहन स्वामी से पार्किंग स्थल होने का शपथपत्र लेना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में कार तो छोड़िए अब बाइक खरीदने से पहले घर में इसके खड़ा करने की जगह सुनिश्चित करनी होगी।
इनसेट
कुबेरपुर खत्ताघर में खिलेंगे फूल
आगरा(ब्यूरो)। पर्यावरण संरक्षण के लिए टीटीजेड में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। 15 साल पुराने वाहनों का री-रजिस्ट्रेशन तो बंद कर ही दिया गया है। साथ ही कुबेरपुर स्थित खत्ताघर का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इस प्रस्ताव में आड़े आ रहीं मुश्किलों पर बुधवार को कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मंथन होगा।
विज्ञापन
बुधवार को टीटीजेड समिति की बैठक प्रस्तावित है। पिछली बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता को कुबेरपुर स्थित खत्ताघर के सुंदरीकरण के लिए यहां हरी घास, वृक्ष आदि लगाने के बारे में अवगत कराया था। हालांकि लैंडफिल साइट के टेप का प्रस्ताव वायविलिटी योजना के तहत शासन को भेजा जा चुका है। नगर निगम का कहना था कि खत्ताघर में मिक्स कूड़ा है। जब वेस्ट टू एनर्जी तथा डोर टू डोर कलेक्शन के निस्तारण के संबंध में फर्म का चयन हो जाएगा, तब यह संभव होगा। क्योंकि खत्ताघर पर काफी मात्रा में कूड़ा एकत्रित हो चुका है, जिसके डिस्पोजल के लिए अलग से उपयुक्त स्थल चिह्नित करना होगा। टीटीजेड की आगामी बैठक में इससे आगे की प्रगति पर चर्चा होगी। यही वजह है कि टीटीजेड की बैठक के एजेंडे में इसे पहले नंबर पर रखा गया है।