फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not pass through Yamuna Kinara Marg traffic jam vehicles are lined up for two km

Agra: यमुना किनारा मार्ग से न गुजरें...यहां जाम ही जाम, दो किमी तक लग रही वाहनों की लाइन

Sat, 17 May 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 09:18 AM IST
सार

यमुना किनारा मार्ग पर जाम से हालात बिगड़ रहे हैं। दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग रही है। दूसरे दिन भी लोग यहां जाम में फंसे रहे।  
 

विज्ञापन
Do not pass through Yamuna Kinara Marg traffic jam vehicles are lined up for two km
यमुना किनारा मार्ग पर जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के यमुना किनारा मार्ग पर नाला मरम्मत कार्य की वजह से शुक्रवार को भी जाम के हालात रहे। 2 किलोमीटर तक पुलिस ने एक ही लेन से वाहनों को निकलवाया। मगर, इससे सुबह से शाम तक वाहनों की लाइन लगी रही। पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत का काम शनिवार तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

 

बुधवार को यमुना किनारा मार्ग पर छत्ता थाने के मोड़ के पास नाला धंस गया था। इससे आसपास के इलाके में जलभराव हो गया। नगर निगम ने दूसरे नाले से जल निकासी कराई। पुलिसकर्मी एसीपी छत्ता कार्यालय से हाथी घाट तक एक ही लेन से एक-एक करके वाहनों को निकलवाते हैं। जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के एक्सईएन  अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मगर, जलकल की लाइन में लीकेज की वजह से एक बार फिर मिट्टी धंस गई। इससे रास्ते पर आवागमन रोका गया। अब फिर से मरम्मत कराई जाएगी। यह कार्य शनिवार दोपहर तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

पाइप में निकली कुत्ते की लाश
नगर निगम ने जब नाले की मरम्मत कार्य शुरू किया तो कई समस्याएं आईं। सड़क पार करने के लिए लगे पाइप में मलबा निकाला गया। उसमें कुत्ते की लाश मिली। इससे पाइप बंद हो गया था। जल निकासी नहीं हो पा रही थी। वहीं लीकेज की वजह से पाइप के नीचे की मिट्टी खोखली हो गई थी। अब मुख्य पाइप के साथ दो और पाइप डाले गए हैं, जिससे अतिरिक्त पानी आने पर जल निकासी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed